किसान ऋण मोचन योजना 2022: ऐसे देखें UP किसान कर्ज माफ़ी लाभार्थी लिस्ट / सूची में अपना नाम

Kisan Rin Mochan Yojana UP Labharthi Suchi 2021-2022 Detail in Hindi | उत्तरप्रदेश ऋण मोचन योजना 2021-2022: किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। उत्तरप्रदेश (UP) सरकार के द्वारा भी किसानों के हित में किसान ऋण मोचन योजना को चलाया जाता है। इस योजना को राज्य में उत्तरप्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना 2021 के नाम से भी जानते हैं। योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पात्र किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ किया जाता है। आवेदन करने के बाद सरकार की तरफ से किसान कर्ज माफी लिस्ट निकाली जाती है, यदि इस लाभार्थी सूचि में आपका नाम होता है तो आपके कर्ज को माफ़ कर दिया जाता है। आगे इस पोस्ट में आप इस योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे UP किसान ऋण मोचन योजना 2021 का लाभ कैसे ले सकते हैं, किसान कर्ज माफी सूची / लिस्ट 2021-2022 में अपना नाम कैसे देख सकते हैं, कैसे इसके लिए आवेदन करना होता है, पढ़ने वाले हैं।

Kisan Rin Mochan Yojana Labharthi Suchi 2022 Detail in Hindi

योजना का नामकिसान ऋण मोचन योजना /
UP किसान कर्ज माफ़ी योजना /
किसान कर्ज राहत योजना
राज्यउत्तरप्रदेश (UP)
शुरुआत2017
लाभकिसानों का कर्ज माफ करना
लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)upkisankarjrahat.upsdc.gov.i

किसान कर्ज माफी सूची 2022 | किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी लिस्ट | UP किसान कर्ज माफ़ी योजना सूचि में अपना नाम कैसे देखें | किसान कर्ज राहत योजना उत्तरप्रदेश | UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2021-2022 Detail |

किसान ऋण मोचन योजना UP क्या है?

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा 7 अप्रैल 2017 को किसान ऋण मोचन योजना से सम्बंधित एक घोषणा पत्र जारी किया गया था। इसके अनुसार उत्तरप्रदेश के सभी लघु व सीमांत किसानों को 1 लाख रुपए तक का कृषि माफ़ करने का वादा किया गया था। योजना के अंतर्गत हर पात्र किसान को इसका लाभ मिले इसके लिए राज्य सरकार ने एन.आई.सी उत्तरप्रदेश (UP) को एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने की जिम्मेदारी दी। इस पोर्टल पर 31-03-2016 तक किसानों द्वारा लिए गए कृषि ऋण डाटा को बैंकों द्वारा दर्ज की गई। इस डाटा का सत्यपान तहसील स्तरीय राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर किया गया। जिसके बाद सभी पात्र किसानों की लिस्ट तैयार की गई और उन किसानों के 1 लाख रुपए तक के ऋण को माफ़ किया गया। आप किसान कर्ज माफी सूची / लिस्ट 2021 को ऑनलाइन (Online) देख सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया आपको आगे बताई गई है।

UP किसान ऋण मोचन योजना 2022 का उद्देश्य

ख़ास किसानों के लिए तैयार की गई किसान ऋण मोचन योजना 2021 को बैंक के कर्ज से मुक्त करने के उद्देश्य से इस योजना को प्रारंभ किया गया था। कई छोटे व सीमान्त किसान बैंक से कर्ज लेने के बाद उसका भुगतान नहीं कर पाते। कई बार तो किसान कर्ज के तले दबकर आत्महत्या भी कर लेते हैं। यह योजना किसानों के कर्ज के बोझ को कम करती है। ऋण मोचन योजना 2021 से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। राज्य सरकार ने करीब 86 लाख किसानों को कृषि ऋण से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें:

झारखण्ड कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें, योजना से जुड़ी पूरी जानकारी

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं

PM Kisan FPO Yojana 2021-2022 Online Registration Form Detail

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तरप्रदेश किसान कर्ज राहत योजना 2021 का लाभ

  • किसानों का 1 लाख तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
  • सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों के लिए योजना को बनाया गया है।
  • किसानों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • राज्य सरकार के द्वारा बनाई गई टीम लाभार्थी किसानों की सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार करती है।
  • लगभग 86 लाख किसानों का योजना के माध्यम से कर्ज माफ़ किया जाएगा।

Kisan Rin Mochan Yojana 2021- पात्रता

  • उत्तरप्रदेश राज्य के मूल निवासी किसान ही योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • छोटे व सीमान्त किसान ही योजना की पात्रता रखते हैं।
  • किसानों के सिर्फ कृषि ऋण को ही माफ़ किया जाएगा।
  • जो किसान 2 एकड़ तक जमीन के मालिक हैं, वही कर्ज माफ़ी के पात्र होंगे।
  • जिस किसान ने कर्ज लिया है, जमीन उसके नाम पर होनी अनिवार्य है।
  • जिन किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी है या वे इनकम टेक्स के दायरे में आते हैं उनका कर्ज माफ़ नहीं किया जाएगा।
  • 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले कर्ज लेने वाले किसानों के ही कर्ज को माफ़ किया जाएगा।
  • ऋण लेने वाले किसान के बैंक खाते से आधारकार्ड लिंक होना अनिवार्य है।

UP किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021 में अपना नाम कैसे देखें

यदि आप छोटे और सीमांत हैं और उत्तरप्रदेश किसान ऋण मोचन योजना की पात्रता रखते हैं, तो आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि कर्ज माफी सूची में अपना नाम कैसे देखें। इसके लिए नीचे कर्ज माफ़ी लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो करके आप किसान कर्ज माफी योजना की लाभार्थी सूची को देख सकते हैं।

Kisan Rin Mochan Yojana Labharthi Suchi 2022

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें आपको ‘ऋण मोचन की स्थिति जाने’ विकल्प का चयन करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर आपको महत्वपूर्ण जानकारी जैसे, खाता प्रकार, लोन, एनपीए या एनपीए बैंक, बैंक की ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी की संख्या, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • ध्यान पूर्वक सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कर्ज माफी लिस्ट आ जाएगी।
  • यदि आपका कर्ज माफ हुआ है, तो आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा।

किसान ऋण मोचन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कर्ज माफी करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन या पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों और बैंक के अधिकारियों को मिलाकर एक टीम गठित की जाती है। यह टीम पात्र किसानों का सत्यापन कर लाभार्थी लिस्ट को तैयार करती है। इस लिस्ट के अनुसार छोटे व सीमांत किसानों के कर्ज को माफ किया जाता है। इसलिए इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन करते हुए अपनी निजी जानकारी को साझा न करें।

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2022- शिकायत करें

यदि आप उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी छोटे या सीमांत किसान हैं और आपको किसान ऋण मोचन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसे कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको ‘शिकायत दर्ज करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर ‘ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • शिकायत करने हेतु फॉर्म आपकी कंप्यूटर या स्मार्ट फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • आपको डाउनलोड हुए इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा कर इसमें पूछी गई जानकारी व अपनी शिकायत को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद इसे हेल्प डेस्क कलेक्ट्रेट में जमा कर दें।

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2022- शिकायत की स्थिति देखें

  • यदि आप शिकायत फॉर्म भरकर उसे जमा कर चुके हैं और उसकी स्थिति देखना चाहते हैं तो इसके लिए सर्वप्रथम आपको योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘शिकायत दर्ज करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर शिकायत की स्थिति देखें लिंक पर क्लिक करें।
  • आगले पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर , कैप्चा कोड आदि को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे दें।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

किसान ऋण मोचन योजना संपर्क विवरण

फोन नंबर – 0522-2235892, 0522-2235855

Importan Links-

Official Website: Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*