Kisan Mitra Urja Yojana 2022: राजस्थान किसान मित्र ऊर्जा योजना क्या है | Online Registration

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु केंद्र सरकार कई प्रकार की योजनाएं लेकर आती है। सरकार ने देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रही है। किसी न किसी माध्यम से किसानों को लाभ पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारों की ओर से भी किसानों के लिए कई हितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार भी अपने राज्य के किसानों के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लेकर आती रहती है। किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना बनाई है, जिसके अंतर्गत किसान को बीजी विभाग की तरफ से बिजली बिल पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। आइए मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2022 से जुड़े उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जानते हैं।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Detail in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
राज्यराजस्थान
शुरुआत2021
लाभबिजली बिल पर छूट
लाभार्थी राजस्थान के किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)जानकारी नहीं है

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 Online Registration | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Helpline Number | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2021 पंजीकरण प्रक्रिया | Application Form

Rajasthan Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा वर्ष 2021 में राज्य के प्रदेश के मीटर्ड किसान उपभोक्ताओं  किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को प्रारंभ किया गया। Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के बजट सत्र 2021-2022 के दौरान की गई थी। इसके माध्यम से मीटर्ड किसान उपभोक्ताओं  को बिजली बिल पर छूट दी जाएगी। बिजली के मासिक बिल पर 1000/- रुपए का अनुदान दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत किसान या तो मासिक तौर पर 1000/- रुपए या वार्षिक तौर पर 12000/- रुपए की छूट ले सकता है। योजना के क्रियांवयन के लिए राज्य सरकार ने 1450 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। यह भी पढ़ें: Bhamashah Card Registration: राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना संशोधन व नाम जोड़ना सीखें

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022- उद्देश्य

किसान खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार के यंत्रों का इस्तेमाल करता है, इनमें से कई यंत्रों को बिजली की मदद से संचालित किया जाता है। इन यन्त्रों से बिजली की खपत ज्यादा होती है और किसानों का बिल काफी अधिक आता है। बिजली के बिल पर छूट देने से किसान अपने अतिरिक्त खर्च को कम कर सकते हैं, इससे उनकी आय में भी इजाफा होगा। इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को प्रारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को बिजली बिल पर अधिकतम ₹1000 प्रतिमाह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही किसानों को बिजली बचाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जावेगा। यह भी पढ़ें: भू नक्शा राजस्थान की जानकारी कैसे निकालें?

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022- लाभ

  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना  2021 के माध्यम से राज्य के किसान को बिजली बिल पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इससे किसान के खर्च का बोझ कम होगा और वह अपनी आय में वृद्धि कर सकेगा।
  • किसान को अनुदान राशि प्रतिमाह अधिकतम ₹1000 एवं प्रतिवर्ष अधिकतम ₹12000 प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को बिजली कम खर्च करने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • यदि किसी किसान का बिल ₹1000 से कम आता है तो भी उसे अनुदान दिया जाएगा। जैसे यदि किसान का बिजली बिल 900 रुपए आया है तो उसे 60% अनुदान यानी 540/- सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी। 40% यानी 360/- रुपए उसे जमा करने होंगे।
  • पात्र किसानों को विद्युत वितरण निगम द्वारा किसान मित्र योजना के अंतर्गत द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली बिल जारी किया जाएगा।
  • बिजली बिल की 60% राशि अनुपातिक आधार पर प्रतिमाह देय होगी, जो कि अधिकतम ₹1000 प्रति माह होगी। यह समझने के लीये जैसे यदि किसान का बिल 2000/- रुपए आएगा तो 60% सब्सिडी 1200/- रुपए बनती है, लेकिन अनुदान की अधिकतम सीमा ₹1000/- है। ऐसे में किसान को ₹1000/- सब्सिडी मिलेगी और शेष ₹1000 उसे जमा करने होंगे।
  • मई 2021 से लागू होने के बाद सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • वर्ष के बीच में नए कनेक्शन जारी होने की स्थिति में अनुदान की राशि अनुपातिक रूप से देय होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए 1450 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana– पात्रता

  • सिर्फ राजस्थान के किसान ही इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
  • केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी इस योजना के लाभार्थी नहीं बन सकते।
  • यदि किसी किसान का पिछला बिजली बिल बकाया है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।
  • बकाया बिजली बिल का भुगतान किसना द्वारा कर दिया जाता है तो उस स्थिति में अनुदान राशि आगमी बिजली के बिल में देय होगी।
  • लाभार्थी का आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है।
  • विद्युत खाता संख्या से आधार नंबर एवं बैंक खाता नंबर जुड़ा होना अनिवार्य है।
  • योजना के नियमानुसार यदि कोई उपभोक्ता विद्युत का दुरूपयोग या विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसे मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना आवेदन करने के हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Online Registration/Apply Online

जो भी कृषक मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2022 का लाभार्थी बनने हेतु आवेदन/पंजीकरण करना चाहते हैं तो अभी उन्हें Application Form भरने के लिए कुछ महीनों का इन्तजार करना होगा। मई 2021 से यह योजना पूरे राज्य में लागू होगी, तब तक सभी पात्र किसानों को इसका इंतजार करना होगा। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत Online Registration/Apply Online करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जब भी आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी हम आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी अवश्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*