Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand: फसल रहत योजना ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand 2022: किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कई बड़ी योजनाएं संचालित की जाती हैं। किसानों के आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। वहीँ राज्य सरकार ने भी किसानों को लाभ देने के लिए कई नई योजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है। झारखंड सरकार भी किसानों के हित में कई योजनाओं की शुरू करने का मन बना रही है, इन्हें में से एक योजना किसान फसल राहत योजना भी है। इस योजना की मदद से राज्य सरकार किसानों को फसल में हुए नुक्सान की भरपाई करेगी। झारखंड किसान फसल राहत योजना क्या है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है, कौन-कौन से किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे, आइए फसल राहत योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand 2022 Details in Hindi

योजना का नामकिसान फसल राहत योजना
राज्यझारखंड
शुरुआत2021
लाभफसल नुकसान की भरपाई
लाभार्थी सभी किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)लॉन्च नहीं की गई

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Registration / Online Apply | झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन | Kisan Fasal Rahat Yojana Form 2022

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand

झारखंड किसान फसल राहत योजना क्या है?

वर्ष 2021 में झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर किसान फसल राहत योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई किसानों को की जावेगी। बीमा कम्पनी के द्वारा किसानों की फसलों का बीमा किया जाएगा व फसल नुकसान होने की स्थिति में उन्हें नुकसान की राशि दी जाएगी। Kisan Fasal Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा। यदि झारखंड के पात्र किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वे आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर इससे जुड़ सकते हैं।

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand – उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं कि प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा पड़ना, ओले पड़ना, अधिक बारिश व अन्य कारणों की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। किसान मेहनत कर अपनी फसल को उगाता है और अंत में मौसम की वजह से होने वाले नुकसान से उसे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। किसान कर्जदार बन जाता है और उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। इस नुकसान की भरपाई करने व किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधरने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना को प्रारंभ करने का फैसला लिया।

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand – लाभ (Benefits)

  • Kisan Fasal Rahat Yojana की मदद से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।
  • झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर इस योजना को शुरू किया है।
  • योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को नुकसान की राशि बीमा कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • हर वर्ग के किसानऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • Jharkhand  Fasal Rahat Yojana से जुड़कर किसान आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा व उसे आर्थिक तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • वर्ष 2021 में झारखंड सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया रहा।
  • योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 25 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड की व्यवस्था की गई है।

पात्रता व महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)

  • सिर्फ झारखंड के मूलनिवासी किसानों को ही फसल रहत योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • वे किसान योजना का आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे जो पहले से किसी बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान का आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • फोन नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण प्रक्रिया

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand Online Apply / Registration Details

आप झारखंड के निवासी हैं और झारखंड किसान फसल राहत योजना के लिए आवेदन कर इस बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अभी इंतजार करना होगा। फिलहाल राज्य सरकार के द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है। जल्दी ही झारखंड सरकार इसे शुरू कर देगी। जैसे ही फसल राहत योजना से सम्बंधित आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी या आधिकारिक वेबसाईट शुरू होती है तो आपको इसकी जानकारी अवश्य ही दे दी जाएगी। आप समय-समय पर हमारे इस लेख को देखते रहें।

FAQ-

किसान फसल राहत योजना किस राज्य से सम्बंधित है? (Kisan Fasal Rahat Yojana Which State)

फसल राहत योजना झारखंड राज्य की है।

झारखंड किसान फसल राहत योजना कब शुरू की गई? (Kisan Fasal Rahat Yojana Launch Date)

झारखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में फसल रहत योजना की घोषणा की गई थी, अब तक राज्य सरकार ने योजना को शुरू नहीं किया है।

Read Also:

Guruji Kitchen Yojana Jharkhand: पढ़ें योजना से जुड़े लाभ एवं उद्देश्य

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021

Petrol Subsidy Yojana 2022: झारखण्ड पेट्रोल सब्सिडी अप्लाई ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*