Kisan E Uparjan Jharkhand Registration 2020-21 | धान विक्रय हेतु पंजीकरण
Jharkhand Kisan E Uparjan Registration 2020-21: किसानों को सुविधा देने हेतु सरकार कई रास्ते खोज रही है। अपनी फसलों को बेचने में किसान को कोई असुविधा ना हो और वे अपने फसल को अच्छे दाम पर बेच पाएं इसके लिए राज्य सरकारों ने ऑनलाइन पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण करना करना शुरू किया है। झारखंड राज्य के Kisan भी अपना पंजीकरण E Uparjan Jharkhand पर करवाकर अपनी फसल को अच्छी कीमत के साथ सरकार को बेच सकते हैं। किसान पंजीयन देखना हो, धान विक्रय हेतु पंजीयन करना हो, आप इस E Uparjan Portal के माध्यम से कर सकते हैं। आइए इस पोर्टल से जुड़ी हर जानकारी के बारे में जानते हैं। यह भी देखेंगे की किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) कैसे कर सकता है।

झारखंड ई उपार्जन पोर्टल क्या है? (Jharkhand E Uparjan )
किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार उन्हें अच्छी फसल होने के बावजूद भी उचित मूल्य नहीं मिलता था। सरकार ने किसानों की इस समस्या को दूर करने हेतु झारखंड ई उपार्जन पोर्टल (Jharkhand E Uparjan Portal ) शुरू किया गया, जिस पर किसान धान विक्रय हेतु पंजीकरण (Registration) कर उचित दाम पर इसे बेच सकता है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से धान को ब्लॉक के लैम्पस द्वारा खरीदारी का कार्य किया जाता है।
e Uparjan Kisan Portal का उद्देश्य
झारखंड के किसानों को धान अच्छा दाम मिले और वे इसे सुविधा के साथ विक्इरय कर सकें इस उद्देश्य से E uparjan पोर्टल को राज्य की सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया था। यदि कोई Kisan झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल के माध्यम से अपनी धान को विक्रय हेतु उपलब्ध करवाना चाहता है तो सर्वप्रथम उसे पंजीकरण की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जिसके बाद वह इसका लाभ लेने का पात्र बन जाएगा। ऑनलाइन या फिर ब्लॉक के माध्यम से किसान अपना पंजीयन कर सकते हैं।
धान विक्रय हेतु इन शर्तों का पालन करें-
- झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करना चाहते हैं तो आपके पास उचित मात्रा में धान उपलब्ध होना चाहिए।
- इसके बाद किसान को ई उपार्जन पोर्टल (E Uparjan Portal Jharkhand) पर पंजीयन करना होगा, जिसकी पूर्ण प्रक्रिया आप नीचे इस लेख में देख सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको स्वयं की जानाकारी, बैंक और जमीन का विवरण देना होगा।
- इसके पश्चात् किसान को सूचना मिलेगी और निर्धारित समय पार उसे धान को केंद्र या लैम्पस पर जमा करना पड़ेगा।
E Uparjan Jharkhand Registration Documents
रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज-
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पास बुक
- पटवारी हल्का नम्बर
- खसरा नम्बर
पंजीकरण करने में बरतें सावधानी
किसान अक्सर जल्दबाजी में दस्तावेज से जुड़ी गलती कर देते हैं, जिस वजह से उसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। नीचे कुछ जानकारियां दी गई हैं उन्हें ध्यान में रखते हुए ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
- किसान जो मोबइल नम्बर पंजीकरण के समय देता है उसे वह बंद कर देता है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है इस बात का ध्यान रखें।
- जो नंबर आप पंजीकरण करते समय देने वाले हैं, उसे आधार से लिंक जरूर करवा लें।
- बैंक अकाउंट के विवरण को सावधानीपूर्वक भरें।
Kisan E Uparjan Jharkhand Registration 2020-21
धान विक्रय हेतु पंजीकरण कैसे करें?
यदि आप धान बेचने के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
- सर्वप्रथम आप अपने कंप्यूटर या स्मार्टफ़ोन में E Uparjan Jharkhand की ऑफिसियल वेबसाईट को खोलें।
- अधिकारिक वेबसाईट खुलने के बाद किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें, आपके सामने Farmer Registration Form खुल जाएगा।
- किसान पंजीकरण फॉर्म में District (जिला), MSP Center, Name, Mobile Number, Aadhaar Card Number, Password और Re-Enter Password को दर्ज करें।
- मैं इस आवेदन के लिए अपनी सहमति से अपना आधार संख्या आवेदक के रूप में दे रहा हूँ बॉक्स में Check Mark लगाएं और Submit पर क्लिक कर दें।
- धान विक्री हेतु पंजीकरण करने के लिए अब आपको किसान लॉग इन के विकल्प पर जाना होगा।
- अपना मोबाईल नम्बर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज कर लॉग इन करें।
- अब Detail विकल्प पर जाकर Fill Detail विकल्प का चयन करें।
- यहाँ आपको अपनी बेसिक और बैंक सम्बंधित जानकारी दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करना है।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद आपको अपनी स्क्रीन पर Farmer ID प्राप्त हो जाएगी, जिसे आप नोट कर लें।
- अब आपसे जमीन और धान सम्बंधित जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इन जानकारियों को Add करने के बाद Update पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऐसे देखें Farmer ID
यदि आप अपनी Farmers ID कहीं भूल गए हैं और किसान पंजीयन देखना चाहते हैं नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप इसे देख सकते हैं-
- सबसे पहले आपको E -Uparjan Jharkhand की Official Website खोलना होगा।
- ऑनलाइन सेवा पर जाकर किसानों की सूचि विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद जिला,ब्लॉक,पंचायत और गांव का नाम दर्ज कर खोजें पर क्लिक करें।
- किसान का विवरण आपके सामने आ जाएगा।
किसान का भुगतान विवरण कैसे देखें?
यदि किसी किसान ने पंजीकरण के बाद अपने धान को धान केंद्र में दे चूका है और रुपयों के भुगतान ककी जानकारी देखना चाहता है तो E Uparjan पोर्टल के माध्यम से भी देख सकता है। भुगतान का विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए आसान से विवरण को फॉलो करें।
- Official Website खोलने के बाद भुगतान देखें विकल्प पर क्लिक करें।
- किसान कोड (Farmers ID) को दर्ज कर खोजें पर क्लिक करें, पंजीकरण के समय जो मोबइल नंबर अपने दर्ज किया था उस पर आपको OTP आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद किसान को भुगतान की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:- MP E Uparjan portal kisan registration 2021-22, किसान ऑनलाइन पंजीयन कैसे देखें
https://kisansuchna.com/