खेत तालाब योजना उत्तरप्रदेश 2021, UP किसान ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन | Registration
Uttar Pradesh (UP) Khet Talab Yojana 2021: किसान सुविधाजनक रूप से उच्च गुणवत्ता वाली खेती कर सके इसके लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। राज्य सरकारों द्वारा भी किसानों को हर संभव मदद दी जा रही है। किसानों की खेती को आसान बनाने हेतु सरकार द्वारा कई हितकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही खेत तालाब योजना राज्य के किसानों के लिए काफी लाभदायक है। राज्य के सभी छोटे-बड़े किसान इस योजना की मदद से अपने खेतों के आसपास तालाब का निर्माण कर सकते हैं। तालाब निर्माण के लिए उत्तरप्रदेश सरकार सब्सिडी (Khet Talab Subsidy up) भी प्रदान करती है। जो किसान सोच रहे है कि सब्सिडी के साथ खेत में तालाब कैसे बनाएं, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन (Registration 2021) कैसे करें? तालाब खुदाई के लिए अनुदान राशि कितनी मिलती है? उन किसानों के लिए यह पोस्ट बेहद ही महत्वपूर्ण है। आइए उत्तरप्रदेश खेत तालाब योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Uttar Pradesh (UP) Khet Talab Yojana 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | खेत तालाब योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
शुरुआत | |
लाभ | तालाब निर्माण पर सब्सिडी |
लाभार्थी | सभी किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | जानकारी नहीं है |

खेत तालाब योजना उत्तरप्रदेश क्या है?
ख़ास किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खेत तालाब योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश के किसानों को तालाब बनवाने हेतु 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। पोली पोंड यानी तालाब का आकार योजना की नियम व शर्तों के आधार पर ही निर्धारित किया जाता है। किसान भाई अपने खेत के आस-पास तालाब बनवाकर वर्षा जल को संरक्षित कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन कर कोई भी किसान इस योजना का लाभार्थी बन सकता है। आवेदन करने हेतु राज्य सककार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है, जिससे आसानी से किसान खेत तालाब योजना उप से जुड़ सकता है। यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना क्या है?
Khet Talab Yojana– उद्देश्य
वर्षा जल को तालाब में संरक्षित कर उसे खेतों में सिंचाई हेतु इस्तेमाल करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। ग्रीष्म ऋतू में जब किसानों के पास सिंचाई के लिए पानी नहीं रहता तब वे तालाब में संरक्षित किए गए जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वर्षा जल पर उनकी निर्भरता कम हो जाती है साथ ही किसानों को ट्यूबवेल का इस्तेमाल भी ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। इस योजना का लाभार्थी बानने के बाद उत्तरप्रदेश के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करनमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। यह भी पढ़ें: UP BC Sakhi Yojana: बीसी सखी योजना क्या है?
UP Khet Talab Yojana – लाभ
- योजना की मदद से उत्तरप्रदेश के छोटे-बड़े किसान अपने खेतों के नजदीक तालाब का निर्माण कर सकते हैं।
- जिन किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं वे खेत तालाब योजना यूपी के द्वारा तालाब का निर्माण करवा सकते हैं।
- तालाबों के निर्माण से सूखे जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
- राज्य सरकार द्वारा तालाब निर्माण पर 50% तक का अनुदान दिया जाता है।
- तालाब निर्माण के बाद UP के किसान वर्षा जल को संरक्षित कर सुविधाजनक अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं।
- योजना के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार के आकार का निर्माण किया जाता है।
- बुंदेलखंड के चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर में 3300 से ज्यादा तालाबों का निर्माण किया जा चुका है।
- किसान ट्यूबवेल का इस्तेमाल कम करेंगे, जिससे भू-जल की मात्रा में वृद्धि होगी।
- ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
मध्यप्रदेश की बलराम खेत तालाब योजना क्या है? पढ़ें पूर्ण जानकारी
योजना के नियम व शर्तों के अनुसार तालाब का आकार
- प्लास्टिक लाइनिंग पौंड – साइज 20 × 20 × 3 मीटर (फैब्रिक एरिया 635 वर्ग मीटर)
- प्लास्टिक लाइनिंग पौण्ड – साइज – 32 × 32 × 3 मीटर (फैब्रिक एरिया 1426 वर्ग मीटर)
- प्लास्टिक लाइनिंग पौण्ड – साइज – 45 × 45 × 3 मीटर (फैब्रिक एरिया 2642 वर्ग मीटर)
उत्तरप्रदेश खेत तालाब योजना 2021 पात्रता मानदंड
- सिर्फ उत्तरप्रदेश के मूल निवासी किसान ही इस योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक तथा लघु, सीमान्त किसान ही खेत तालाब योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
- परिवार का सिर्फ एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है।
- 18 वर्ष से अधिक आयु के किसान ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट से आधार कार्ड नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
खेत तालाब योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किसान का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- जमीन के कागजात
- बैंक पासबुक
- मोबाईल नंबर
खेत तालाब योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- जो भी किसान उत्तरप्रदेश खेत तालाब योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दिए गए नियमों का पालन कर आसानी से इसके लाभार्थी बन सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम पात्र किसान को उत्तरप्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- Official Website का होमपेज खुलने के बाद आपको यंत्र/खेत तालाब पर अनुदान हेतु टोकन निकालें विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको खेत तालाब य्प्जना हेतु टोकन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपसे अपने जनपद का नाम व पंजीकरण संख्या दर्ज करने को कहा जाएगा। जानकारी दर्ज करने के बाद Go बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रक्रिया के पश्चात् आपकी स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर दें।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह खेत तालाब योजना के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
FAQ –
खेत तालाब योजना उत्तरप्रदेश के अंतर्गत तालाब खुदाई हेतु अनुदान राशि कितनी मिलती?
यदि कोई किसान इस योजना का लाभार्थी बनता है तो उसे तालाब खुदाई हेतु कुल खर्च की 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाती है। जैसे तालाब निर्माण में कुल 1 लाख का खर्च आया तो इसका आधा यानी 50 हजार की अनुदान राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। बाकी किसान को अपने पास से खर्च करनी होगी।
Leave a Reply