KBC 15 Registration 2023: कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
KBC 15 Registration 2023: महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। काफी समय से इस क्विज शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी इंतज़ार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब ख़त्म हो गया है। Kaun Banega Crorepati Season 15 को लेकर खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शो के अगले सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आइए आगे जानते हैं कि KBC 2023 में रजिस्ट्रेशन कर आप कैसे इस क्विज शो का हिस्सा बन सकते हैं।
KBC 15 Registration 2023 Registration Last Date and Details
यदि आप भी Kaun Banega Crorepati 2023 का इंतजार कर रहे थे तो अब 29 अप्रैल से इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर जुड़ सकते हैं। Registration करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित की गयी है। कोई भी व्यक्ति आसानी से इस क्विज शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। दो माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रखी गयी है। आप एसएमएस या फिर एप की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आइए आगे स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि कैसे आप कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
KBC 15 Registration 2023 Details in Hindi
कौन बनेगा करोड़पति 15 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
जैसा की आपको बताया कि आप 2 तरह से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पहला SMS की मदद से और दूसरा ऐप के जरिए। सबसे पहले आपको SMS के जरिये रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं, इसके बाद एप की मदद से रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।
मैसेज के जरिए कैसे KBC 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करें?
- सबसे पहले अपने फोन में मैसेज बॉक्स को खोलें।
- अब न्यू मैसेज का चयन करें।
- मैसेज बॉक्स में KBC टाइप करें।
- पूछे गए सवाल का जवाब लिखिए।
- इसके बाद स्पेस दबाई और अपनी उम्र (नंबर में) लिखिए।
- स्पेस दीजिये और अपना जेंडर बताएं- मेल/फीमेल/ओ
- अब इस मैसेज को 509093 नंबर पर भेज दीजिये।
- इस तरह से SMS के जरिये आपकी KBC Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
SonyLiv App के जरिए करें केबीसी 2023 रजिस्ट्रेशन
- इसके लिए आपके पास SonyLiv App होना अनिवार्य है। यदि आपके पास एप नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर से सोनी लिव एप को डाउनलोड करें।
- एप में अपना फोन नंबर डालकर रजिस्टर करें और फिर लॉग इन करें।
- अब आप केबीसी रजिस्ट्रेशन (KBC Registration 2023) पेज पर जाइए।
- यहां सवाल और उसके विकल्प दिए गए होंगे।
- आप सवाल के सही जवाब पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से एप के माध्यम से आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Read Also: Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी, प्रीमियम चार्ट, लाभ एवं उद्देश्य
बता दें कौन बनेगा करोड़पति शो बहुत पुराना क्विज शो है। दर्शकों के द्वारा पसंद किये जाने पर हर साल इसके नए सीजन का इंतज़ार बेसब्री के साथ किया जाता है। कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में आया था। अमिताभ बच्चन ने ही इस शो को सबसे पहले होस्ट किया था। इसके बाद साल 2007 में शाहरुख खान ने भी इस शो को होस्ट किया था। लेकिन यह सीजन ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ और फिर से शो में अमिताभ बच्चन की वापसी हुई। इसके बाद से कोई भी स्टार उन्हें रिप्लेस नहीं कर पाया।
ऐसे करें कौन बनेगा करोड़पति शो की तैयारी
- रोज अखबार पढने की आदत डालें।
- टीवी पर न्यूज़ देखें और करेंट मुद्दों से अपडेट रहें।
- इतिहास को गहराई और ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- कक्षा 10 की किताबों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- भूगोल विषय का भी अच्छे से अध्ययन करें।
- परिवार के सदस्यों के साथ क्विज का अभ्यास करें।
- अपने दोस्तों व परिजनों से जनरल नॉलेज संबधित बातें करें।
Leave a Reply