Kanya Sumangala Yojana 2021-2022: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है, करें ऑनलाइन आवेदन

Kanya Sumangala Yojana 2021-2022: बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें नई-नई योजनाओं को लेकर आती हैं। बेटियां को मुफ्त शिक्षा और उनकी आर्थिक सहायता के लिए हर राज्य सरकार प्रयास करती है। उत्तरप्रदेश की बेटियों के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। उत्तरप्रदेश की इस बड़ी शासकीय योजना के तहत प्रदेश की लड़कियों को उनके उज्वल भविष्य के लिए आर्थिक मदद की जाती है।  इस योजना में बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है, कैसे उत्तर प्रदेश की लड़कियां इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। कौन-कौन से परिवार की बेटियां कन्या सुमंगला योजना का लाभ ले सकती हैं? नीचे इस योजना से जुड़ी हर जरूरी इन्फोर्मेशन को साझा किया गया है।

Contents

Kanya Sumangala Yojana 2021 | Apply Online | Official Web site | UP Kanya Sumangala Scheme Application Form | कन्या सुमंगला योजना 2021-2022 रजिस्ट्रेशन  

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

उत्तरप्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2019 पूरे प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना को लागू करने का निर्णय लिया था। इस योजना के तहत प्रदेश की लड़कियों को 6 मुश्त में अलग-अलग धनराशि देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। प्रदेश की सरकार ने इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ नियम व पात्रता जोड़ी है। यदि आप कन्या सुमंगला योजना द्वारा धनराशि लेने के पात्र हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर इसका लाभ उठाया जा सकता है। धनराशि को बालिका के माता-पिता के बैंक खाते में PFMS माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाता है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

Objective of Kanya Sumangala Yojana 2021

आज भी कई जगह लड़कियों को बोझ समझा जाता है। लड़कियों से जुड़ी समाज में कई कुरीतिया व्याप्त हैं, बाल विवाह प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, जैसी कुरीतिया की रोकथाम के साथ ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात को सामान बनाना, बेटियों को शिक्षित करना, बालिका के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना है।

कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि मिलती है?

यदि कोई लड़की कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बनने के पश्चात् 6 हिस्सों में कुल 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। प्रदेश में निवास कर रहे आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की बेटियों को अच्छी परवरिश और उच्च शिक्षा मिले, इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा यह राशि प्रदान की जाती है।

कन्या सुमंगला योजना 2021-2022 की 6 श्रेणियाँ

प्रथम श्रेणी में उत्तर प्रदेश की जिन नवजात बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ है ऐसी बालिका को 2000 रुपए दिए जाते हैं।

  • इसके बाद दूसरी श्रेणी में एक साल तक के पूर्ण टीकाकरण के बाद 1000 रुपए प्रदान किये जाते हैं।
  • तीसरी श्रेणी के अंतर्गत पहली कक्षा में प्रवेश लेने के बाद 2000 रुपए दिए जाते हैं।
  • चौथी श्रेणी के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लेने के बाद 2000 रुपए दिए जाते हैं।
  • पांचवी श्रेणी में बालिका के नैवी कक्षा में प्रवेश लेने के बाद 3000 रुपए की राशि दी जाती है।
  • छठी और अंतिम श्रेणी के अंतर्गत बालिका द्वारा 12वीं कक्षा पास करने के बाद स्नातक या 2 साल या इससे अधिक अवधि का डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के बाद 5000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस तरह मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के द्वारा बालिका को कुछ 15000 की धनराशि का लाभ दिया जाता है।

कन्या सुमंगला योजना के नियम व पात्रता 2021-2022

Kanya Sumangala Yojana 2021 Eligibility

  • लाभार्थी का परिवार उत्तरप्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की पारिवारिक आय 3 लाख से कम होना चाहिए।
  • एक परिवार की 2 लड़कियां ही कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बन सकती हैं।
  • लाभार्थी के परिवार में 2 से ज्यादा बच्चे नहीं होना चाहिए।
  • यदि किसी महिला को दूसरे प्रसव में जुड़वाँ संतान हुई हो तो तीसरी संतान के रूप में लड़की को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • यदि महिला द्वारा पहले प्रसव में लड़की और दूसरे प्रसव में जुड़वां लड़की होती हैं तो ऐसे स्थिति में तीनों लड़कियों को इस योजना का हिस्सा बनाया जावेगा।
  • यदि किसी परिवार ने एक बालिका को गोद लिया है और एक उनकी जैविक बालिका है तब भी दोनों बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज

Kanya Sumangala Yojana Documents

  • पहचान पत्र में रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राविंग लाइसेंस, पेन कार्ड में से कोई एक
  • निवास प्रमाण पत्र में पासपोर्ट, जीवन बीमा पॉलिसी, बिजली बिल, जल/ गृहकर रसीद, गैस कनेक्शन बुक में से कोई एक
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बालिका का नवीनतम फोटो
  • माता-पिता के साथ बालिका का फोटो

कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Kanya Sumangala Yojana 2021 Apply Online

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्राथमिक रूप से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जाएँगे। आप कॉमन सर्विस केन्द्रों या फिर साइबर कैफे पर जाकर जरूरी दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके पास स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर उपलब्ध है तो आप स्वयं भी कन्या सुमंगला योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana Registration/ Application form

उत्तरप्रदेश के निवासी कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाईट mksy.up.gov.in पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलेगा, जहाँ आपको Citizen Service Portal का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको ‘मै सहमत हूँ’ पर राईट टिक कर ‘जारी रखें’ पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जायेगा, जिसमें आपसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और वेरिफिकेशन के लिए OTP दर्ज करवाया जाएगा और सफलतापूर्वक आपका पंजीकरण हो जायेगा।
  • आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नम्बर पर यूज़र आईडी-पासवर्ड प्राप्त होगा, इस यूज़र आईडी-पासवर्ड के माध्यम से आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉग इन करने के पश्चात् आपको लड़की का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में जो भी जरूरी जानकारी  पूछी गयी है उसे सावधानीपूर्वक भरें। जो भी दस्तावेज़ों की मांग की गयी हैं उन्हें भी अपलोड कर दे और सब्मिट का बटन दबाएं।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।
Jai Jawan, Jai Kisan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*