झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022 क्या है, जानें लोन इंटरेस्ट रेट, अप्लाई ऑनलाइन आवेदन की जानकारी
Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022: छात्रों के हित में सरकार कई लाभकारी योजनाओं को संचालित करती है। गरीब वर्ग से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है, वहीँ कुछ योजनाओं के माध्यम से छात्र फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों हेतु कुछ राज्य जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल Student Credit Card Yojana चलाते हैं। जल्द ही झारखंड सरकार भी अपने राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022 को शुरू करने वाली है। झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है, इसके क्या लाभ हैं, यह योजना कब से शुरू होने वाली है, इंटरेस्ट रेट कितना देना होगा? आइए इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022 |
राज्य | झारखंड |
शुरुआत | अभी नहीं की गई |
लाभ | विद्यार्थियों को लोन |
लाभार्थी | 12वीं पास विद्यार्थी |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | —— |
Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022 | स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022 क्या है? | दस्तावेज | इंटरेस्ट रेट | अप्लाई ऑनलाइन एप्लीकेशन / आवेदन फॉर्म की जानकारी

झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? (Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022)
झारखंड सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को झारखंड की मौजूदा सरकार अपने 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान लॉन्च करने की घोषणा का सकती है। इस योजना के द्वारा छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (Student Credit Card) जारी किए जाएंगे, जिसकी मदद से वे बिना गारंटी पर एजुकेशन लोन ले सकते हैं। योजना की मदद से छात्र उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुरुआती ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। योजना के शुरू होने के बाद ही इंटरेस्ट रेट की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार के द्वारा बताई जाएगी।
Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022 – उद्देश्य
अच्छे कॉलेज व शिक्षा संस्थानों से शिक्षा हासिल करना गरीब वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए काफी कठिन होता है। कुछ विद्यार्थियों को तो लोन हासिल कर अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल जाता है, लेकिन कई बार दस्तावेजों की आपूर्ति व अन्य कारणों की वजह से कुछ छात्र शिक्षा लोन नहीं ले पाते। ऐसे छात्रों को भी आसानी से शिक्षा लोन मिले इस उद्देश्य से झारखंड की सरकार ने झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया। योजना की मदद से सामान्य वर्ग समेत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग से आने वाले छात्रों के क्रेडिट कार्ड (Student Credit Card) भी जारी किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थी आसानी से लोन ले सकते हैं।
Student Credit Card Yojana – लाभ
- झारखंड के जो छात्र-छात्रा शिक्षा हेतु लोन लेने से वंछित रहे जाते हैं, वे भी क्रेडिट कार्ड (Jharkhand Student Credit Card) के माध्यम से लोन ले पाएंगे।
- पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी गारंटी पर लोन दिया जाएगा।
- छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
- बेहद ही कम ब्याज दर / इंटरेस्ट लोन पर लोन दिया जाएगा।
- लोन / ऋण चुकाने के लिए छात्रों को 15 वर्षों तक का मौका दिया जाएगा।
- योजना के माध्यम से आईआईटी, आईआईएम और सिविल सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा।
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग से आने वाले छात्रों को अन्य लाभ दिए जा सकते हैं।
झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संभावित आवश्यक दस्तावेज
- उच्च संस्थान में प्रवेश सम्बंधित प्रमाण पत्र
- संस्था द्वारा ली जाने वाली फीस
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं की अंक सूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता की जानकारी
झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
पात्रता रखने वाले जो भी विद्यार्थी झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Apply Application Form) को जमाकर क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो उन्हें फिलहाल थोडा इन्तजार करना होगा। अभी राज्य सरकार के द्वारा इस योजना पर कार्य किया जा रहा है। जैसे ही यह पूर्ण हो जाएगा, झारखंड सरकार के द्वारा इसकी घोषणा कर दी जाएगी। योजना के शुरू होने के बाद ही इसकी आधिकारिक वेबसाईट व हेल्पलाइन नंबर को जारी कर दिया जाएगा। जब भी Jharkhand Student Credit Card Yojana 2022 की शुरुआत होगी, आपको इस पेज पर इससे सम्बंधित पूर्ण जानकारी जरूर दी जावेगी। इसलिए समय-समय पर किसान सूचना की इस पोस्ट पर विजिट करते रहें।
Leave a Reply