झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करें रोजगार पाएं | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021: अपने राज्यों में काम न मिल पाने की वजह से ज्यादातर श्रमिक बेरोजगार हैं और कई काम की तलाश में अपने परिवार से दूर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने चले जाते हैं। महामारी के कारण अचानक मजदूरों को अपने राज्य में वापस आने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस परेशानी को समझते हुए अब हर राज्य सरकार श्रमिकों को अपने ही राज्यों में रोजगार मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। झारखंड सरकार ने मजदूरों को अपने राज्य में रोजगार देने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना को आरम्भ किया है। यह योजना श्रमिकों को न केवल रोजगार देती है, साथ ही इसके अंतर्गत बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाता है। झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया के साथ इस योजना से जुड़ सकते हैं।

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021, Apply Online, Official Website | CM Shramik Yojana in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना (CM Shramik Yojana)
राज्यझारखंड
शुरुआत2020
लाभश्रमिकों हेतु काम और बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाना
लाभार्थी सभी श्रमिक
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)msy.jharkhand.gov.in

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2020 में श्रमिक रोजगार योजना का शुभारंभ किया था। दूसरे राज्यों से अपने राज्य में लौटने वाले मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana को प्रारम्भ किया गया। योजना के तहत कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के मजदूरों को काम दिया जाता है। योजना से जुड़ने के बाद श्रमिक को किसी भी स्थिति में 100 दिनों के लिए काम दिया जाता है। हर श्रमिक को Jharkhand Majdur Rojgar Yojana का लाभार्थी बनने हेतु योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेबसाईट (Official Website) पर आवेदन कर श्रमिक जॉब कार्ड बनवाना होता है। इस जॉब कार्ड को डाउनलोड भी किया जा सकता है। काम के लिए पोर्टल के माध्यम से ही अप्लाई किया जाता है।

Guruji Kitchen Yojana: झारखंड श्रमिकों को 5 रुपए में भरपेट खाना

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना का उद्देश्य

अक्सर मजदूर अपने राज्य में काम न मिल पाने के कारण परिवार छोड़कर दूसरे राज्य चले जाते हैं। महामारी की वजह से कई मजदूरों को काम छोड़कर अपने राज्य वापस आना पड़ा। बेरोजगार हुए इन श्रमिकों को दोबारा दूसरे राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने ही राज्य में काम मिले। इसी उद्देश्य से झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना को प्रारंभ किया गया। इससे मजदूर अपने परिजनों के साथ रहकर उनका पालन पोषण कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के लाभ

  • श्रमिक जॉब कार्ड बनने के बाद सरकार मजदूरों को रोजगार दिलाती है।
  • योजना से जुड़ने के बाद जिन मजदूरों को काम नहीं मिलता उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाता है।
  • बेरोजगार श्रमिक को 15 दिनों के अंदर कार्य न मिलने पर पहले माह उसे न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिया जाता है। अगले माह भी मजदूर काम मिलने से वंचित रह जाता है तो उसे न्यूनतम मजदूरी की आधी राशि सौपा दी जाती है। तीसरे माह में रोजगार न मिलने की स्थिति में उसे न्यूनतम मजदूरी के बराबर राशि दे दी जाती हैं।
  • योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड हासिल करने के बाद श्रमिक को कम से कम 100 दिन काम जरूर दिया जाता है।
  • कार्य स्थल पर मजदूरों हेतु पीने योग्य पानी, फर्स्ट एड बॉक्स जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
  • यदि महिला भी कामगार है और उसके बच्चे छोटे हैं तो उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जाती है।
  • झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान है, जिससे कोई भी श्रमिक आसानी से योजना का लाभार्थी बन सकता है।

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना झारखंड की पात्रता

  • झारखंड के मूलनिवासी श्रमिक ही योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक श्रमिक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • जो मजदूर मनरेगा योजना से जुड़े हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जावेगा।

झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया (Apply Online for Jharkhand shramik yojana)

  • मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का लाभार्थी बनने हेतु सर्वप्रथम Official Website msy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • Official Website के होम पेज पर आपको Apply For Job Card का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • आपके स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां अपना पूर्ण पता, जिला, शहरी स्थाई निकाय, पिन कोड, वार्ड नंबर दर्ज करें।
  • इस जॉब कार्ड में आप अपने परिवार के जिन-जिन सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं उनका नाम, क्या वे परिवार के मुखिया हैं, उनसे आपका रिश्ता, मोबाइल नम्बर और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें।
  • I, the holder of Aadhaar Number….और मैं उपरोक्त घोषणा से सहमत हूं पर चैक मार्क करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात आपको रिफरेन्स आईडी मिलेगी इसे संभल कर रखें।

Jh Shramik Sarkari Yojana Job Card Download

  • सर्वप्रथम Jh Shramik Sarkari Yojana की Official Website पर जाएं।
  • Application विकल्प पर जाकर Download job card पर क्लिक करें।
  • अब आपको रिफरेन्स आईडी और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरने के बाद आप अपने जॉब को डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड श्रमिक जॉब हेतु आवेदन कैसे करे?

  • यदि कोई श्रमिक अपने क्षेत्र में काम की तलाश कर रहा है तो वह झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के अधिकारिक पोर्टल (Official Website) के द्वारा आसानी से कर सकता है।
  • Jharkhand Majdur Rojgar Yojana की Official Website खुलने के बाद Application विकल्प पर जाकर Demand Employment को चुनें।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको जॉब कार्ड संख्या, आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • आप कितने दिनों के लिए कार्य करना चाहते हैं यह भी जानकारी देवें।
  • इसके बाद आपसे अन्य जानकारी दर्ज करने को कहा जाएगा, जिन्हें भरने के बाद सबमिट कर दें।

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana सम्बंधित शिकायत दर्ज करें

  • यदि झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के अंतर्गत कोई झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करने में या काम खोजने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो वह अपनी शिकायत को पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकता है।
  • श्रमिक को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर Grievance विकल्प पर क्लिक करें और Record Grievance का चयन करें।
  • इसके बाद जॉब कार्ड संख्या, आधार नंबर,  शिकायत का प्रकार, और उसका विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें, आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। दी गई शिकायत संदर्भ संख्या को नोट कर लें।
  • शिकायत करने के पश्चात् अपनी शिकायत की स्थिति देखने हेतु नीची दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
  • झारखंड श्रमिक रोजगार योजना की अधिकारिक वेबसाईट पर जाकर Grievance विकल्प के अंतर्गत Check Grievance Status को चुनें।
  • अब शिकायत संदर्भ संख्या को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें। आपके स्क्रीन पर शिकायत सम्बंधित विवरण दिखाई देने लगेगा।

Important Link:

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Official Website – Click Here

1 Comment on “झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करें रोजगार पाएं | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*