गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? झारखंड स्टूडेंट पाएं 10 लाख तक का लोन, पूरी जानकारी
Jharkhand Guruji Credit Card Yojana 2022: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार स्कॉलरशिप योजना चलाती हैं। राज्य सरकार समेत अन्य प्राइवेट संस्थान भी गरीब छात्रों को स्कॉलरशिप देते हैं। वहीँ झारखंड सरकार ने राज्य के छात्रों को आर्थिक मदद देने के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया है। इस योजना की मदद से पात्रता रखने वाले छात्र ऑनलाइन आवेदन कर 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन उन्हें आगे की पढाई करने के लिए मुहैया करवाया जाएगा। गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना क्या है, कैसे झारखंड के छात्र योजना के लिए आवेदन (Jharkhand Guruji Credit Card Yojana Online Apply) कर लोन हासिल कर सकते हैं। आइए झारखंड गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना से सम्बंधित पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Jharkhand Guruji Credit Card Yojana 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना |
राज्य | झारखंड |
घोषणा | 2022 |
लाभ | विद्यार्थियों को लोन |
लाभार्थी | 12वीं पास विद्यार्थी |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | लॉन्च नहीं की गई |
Jharkhand Guruji Credit Card Yojana Online Apply | Jharkhand Student Credit Card Yojna | गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन पंजीकरण

गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? (Guruji Credit Card Yojana)
झारखंड सरकार ने वर्ष 2022 बजट के दौरान गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना की मदद से छात्र आवेदन करने के बाद क्रेडिट कार्ड जारी करवा पाएंगे। Guruji Credit Card से वे बिना गारंटी पर एजुकेशन लोन (Education Loan) बिना किसी परेशानी के ले पाएंगे। जो भी छात्र उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, वे Guruji Credit Card Yojana की मदद से 10 लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए इंटरेस्ट रेट काफी कम रखा जाएगा। फिलहाल यह निर्धारित नहीं किया गया है कि लोन पर कितना ब्याज लिए जावेगा।
Guruji Credit Card Yojana– उद्देश्य
झारखंड राज्य में कई ऐसे होनहार विद्यार्थी हैं जो आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से उच्च शिक्षा नहीं ले पाते। उन्हें अच्छे कॉलेज व शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बैंक शिक्षा के लिए लोन मुहैया करवाते हैं, लेकिन दस्तावेजों की आपूर्ति व ज्यादा इंटरेस्ट रेट होने की वजह से विद्यार्थी लोन भी नहीं ले पाता। ऐसे में गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड के छात्रों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित होगी। इस योजना का उद्देश्य सामान्य वर्ग समेत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग से आने वाले गरीब व माध्यमवर्गीय विद्यार्थियों को आसानी से व कम ब्याज दर पर लोन दिलवाना है।
Jharkhand Guruji Credit Card Yojana– लाभ
- झारखंड के जो छात्र-छात्रा शिक्षा हेतु लोन लेने से वंछित रहे जाते हैं, वे भी गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना की मदद से जारी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन ले पाएंगे।
- पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी गारंटी पर लोन दिया जाएगा।
- छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
- लोन पर बेहद ही कम ब्याज दर ली जाएगी।
- लोन का भुगतान करने के लिए स्टूडेंट को 15 वर्ष का समय दिया जाएगा।
- योजना के माध्यम से आईआईटी, आईआईएम और सिविल सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा।
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग से आने वाले छात्रों को अन्य लाभ दिए जा सकते हैं।
गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना आवश्यक दस्तावेज
- उच्च संस्थान में प्रवेश सम्बंधित प्रमाण पत्र
- संस्था द्वारा ली जाने वाली फीस
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं की अंक सूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता की जानकारी
Guruji Credit Card Yojana Online Apply Details in Hindi
Read Also:
Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand: फसल रहत योजना ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण
Guruji Kitchen Yojana Jharkhand: पढ़ें योजना से जुड़े लाभ एवं उद्देश्य
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2021: Registration, List Detail
झारखंड गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन आवेदन
बेसब्री के साथ झारखंड के स्टूडेंट गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन करने हेतु इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी सिर्फ इस योजना को शुरू करने की घोषणा झारखंड बजट 2022 के दौरान की गई है। जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना लागू होने के बाद ही राज्य के स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपना क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। जिसके बाद वे इस क्रेडिट कार्ड की मदद से 15 वर्षों तक ले लिए 10 लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाईट व हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी। जब भी Jharkhand Guruji Credit Card Yojana 2022 की शुरुआत होगी, आपको इस पेज पर इससे सम्बंधित पूर्ण जानकारी जरूर दी जावेगी। इसलिए समय-समय पर किसान सूचना की इस पोस्ट पर विजिट करते रहें।
Leave a Reply