जेसीबी मशीन क्या है, इसकी कीमत कितनी होती है । JCB All Machine Price

JCB Machine Price in India, Full Form: सड़क पर कंस्ट्रक्शन का काम करते हुए या फिर किसी भी तरह की खुदाई होते हुए आपने जेसीबी मशीन को जरूर देखा होगा। यह मशीन हमेशा हमें पीले रंग में दिखाई देती है। मशीन को देखकर आपके दिमाग में कई सारे सवाल आते हैं। जैसे की जेसीबी मशीन का रंग पीला क्यों होता है? जेसीबी मशीन की कीमत कितने रुपए से शुरू होती है? ऐसे कई सवाल जेसीबी मशीन से जुड़े आप सभी के दिमाग में आते होंगे। मशीनीकरण से जुड़े इस खास आर्टिकल में आज आपको जेसीबी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

जेसीबी मशीन प्राइस इन इंडिया, फुल फॉर्म की जानकारी

सड़कों के आसपास गड्ढे खोदना हो, बिल्डिंग को गिराना हो, भूमि को समतल करना हो, खेती के कई बड़े काम करना हो। यह सभी काम जेसीबी मशीन के द्वारा आसानी से किए जाते हैं। जहां भी जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जाती है लोग इसे देखने के लिए खड़े हो जाते हैं। क्योंकि यह दिखने में बेहद ही आकर्षक होती है। सभी इस मशीन के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। आइए जेसीबी मशीन से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में कांटे हैं।

जेसीबी मशीन क्या है?

भारत में जेसीबी मशीन का उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है। इस मशीन को जेसीबी नामक एक इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा बनाया जाता है। जेसीबी मशीन का उपयोग बड़े-बड़े गड्ढे खोदने, मलवा निकालने, खेतों को समतल बनाने समेत कई बड़े-बड़े कार्यों में किया जाता है। खुदाई में जेसीबी मशीन का उपयोग सबसे ज्यादा होता है, जिसे देखना काफी आकर्षक लगता है।

जेसीबी का फुल फॉर्म (JCB Machine Full Form in Hindi)

हम सभी इस गड्ढे खोदने वाली मशीन को जेसीबी मशीन के नाम से जानते हैं। जबकि जेसीबी इस मशीन को बनाने वाली कंपनी का नाम है। इस मशीन का असली नाम बैकहो लोडर है, जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं। जेसीबी का फुल फॉर्म क्या होता है, इसके बारे में भी कम ही लोग जानते हैं। जेसीबी कंपनी का पूरा नाम (फुल फॉर्म) Joseph Cyril Bamford है।

जेसीबी कंपनी यूके यानी यूनाइटेड किंग्डम की कंपनी है। इसे वर्ष 1945 में शुरू किया गया था। जेसीबी कंपनी का हेड क्वार्टर इंग्लैंड के स्टेफोर्डशायर शहर में स्थित है। कई बार परीक्षाओं में भी यह सवाल पूछा गया था कि जेसीबी कंपनी का हेड क्वार्टर कहां पर स्थित है। बड़ी मशीनरी बनाने में जेसीबी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी में से एक है।

JCB Machine Price in India

जेसीबी मशीन बेहद ही उपयोगी मशीन है, जो लोग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं उन्हें हमेशा ही इस मशीन की आवश्यकता पड़ती है। कई बड़े कामों को यह मशीन आसानी से कर देती है, जिससे कि कम वक्त में ही बड़े काम पूरे हो जाते हैं। यह मशीन बहुत मजबूत भी होती है, जिस वजह से इसमें ज्यादा जल्दी खराबी नहीं आती। खुदाई करना, बड़ी और पुरानी बिल्डिंगों को गिराना, भारी-भरकम सामानों को उठाना व अन्य तोड़फोड़ के काम जेसीबी मशीन के द्वारा कम समय में किए जा सकते हैं।

पढ़ें जेसीबी मशीन से जुड़ी विशेषताएं

  • जेसीबी मशीन बेहद ही मजबूत होती है, जिस वजह से आप काफी लंबे समय तक बिना खराब हुए इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • शक्तिशाली होने की वजह से आप जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ भारी-भरकम सामान उठाने वाले कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।
  • यह मशीन कम समय में कई बड़े कार्यों को बेहद ही आसानी से कर देती है।
  • तोड़फोड़ से संबंधित व अन्य भारी-भरकम कार्य मजदूर 10 दिन में भी नहीं कर पाते, उसे यह मशीन महज 1 दिन में पूरा कर देती है।
  • किसी भी प्रकार की सड़क या मिट्टी पर जेसीबी मशीन को आसानी से चलाया जा सकता है।
  • भारत में जेसीबी की सिर्फ 5 फैक्ट्रियां मौजूद है,।
  • छठी फैक्ट्री का निर्माण कार्य जारी है और इसे गुजरात राज्य में के बड़ोदरा शहर में बनाया जा रहा है।
  • JCB का फुल फॉर्मजोसफ सायरिल बम्फोर्ड है। हम शॉर्ट में इसे JCB कहते है।

JCB Machine Price in India

भारत में जेसीबी मशीन की कीमत

JCB Machine Price in India: भारत में जेसीबी मशीन की कीमत 8 लाख से शुरू होती है तो यह 50लाख तक जाती है। जिन लोगों का बजट कम होता है वह 8 से 15 लाख रुपए तक की जेसीबी लेकर अपना कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का बजट ज्यादा होता है वह एडवांस फीचर व अधिक मजबूत जेसीबी को खरीद कर अपना कंस्ट्रक्शन का कार्य कर सकते हैं। नीचे आपको जेसीबी के मॉडल के अनुसार उनकी प्राइस दिए गए हैं।

JCB All Machine Price List in India

  1. 2DX BACKHOE LOADER- 14. 67 लाख रुपए
  2. JCB 170- 10.10 लाख रुपए
  3. JCB 30 PLUS- 8 लाख रुपए
  4. JCB 3DX- 25. 68 लाख रुपए
  5. JCB 3DX SUPER- 27. 47 लाख रुपए
  6. JCB 3DXL – 19. 35 लाख रुपए
  7. JCB 4DX – 26. 46 लाख रुपए
  8. JCB 530-110- 10. 10 लाख रुपए
  9. JCB 531 70- 10. 10 लाख रुपए
  10. JCB LIFTALL- 12. 53 लाख से 13. 33 लाख रुपए
  11. JCB JS205LC- 10.10 लाख रुपए
  12. JCB ROBOT- 13. 5 लाख से 10.10 लाख रुपए तक
  13. JCB SOIL COMPACTOR VM – 11.5 लाख से  10.10 लाख रुपए तक
  14. JCB TANDEM ROLLER VMT- 8.60 लाख से 10.10 लाख रुपए तक

जेसीबी का रंग पीला क्यों होता है?

आप सभी ने यह बात नोटिस की होगी की हमें जेसीबी मशीन सिर्फ पीले रंग की ही दिखाई देती है। इसे देखने के बाद मन में सवाल आता है कि आखिर जेसीबी मशीन का रंग पीला क्यों होता है? आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे कि सबसे पहले  JCB मशीन सफेद और लाल रंग की हुआ करती थी। लेकिन बाद में इसके रंग को बदलकर पीला कर दिया गया।

इसे पीला रखने का कारण यह था कि पीला रंग लोगों को दूर से ही दिख जाता है। दिन हो या रात हम आसानी से इस रंग को देख सकते हैं। ऐसे में यह रंग भीड़ में भी दूर से चमकता है, जिससे लोगों को पता चल जाता है कि आगे खुदाई का काम चल रहा है। इसी वजह से JCB का रंग पीला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*