Jaldeep Yojana MP: मध्यप्रदेश की जलदीप योजना कब शुरू हुई, लाभ एवं उद्देश्य

Madhya Pradesh Jaldeep Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करती हैं। इन योजनाओं की जानकारी सभी के पास पहुंचे इसके लिए योजना का काफी प्रचार प्रसार किया जाता है। सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद में कुछ क्षेत्रों के लोग योजना की जानकारी से वंछित रहे जाते हैं। इस वजह से पात्र लोग भी योजना का लाभ नहीं ले पाते। दूरस्थ अंचलों में रहने वाले मछुआरों को योजना की जानकारी और अन्य लाभ देने हेतु मध्य प्रदेश (MP) सरकार द्वारा जलदीप योजना चलाई जाती है। आइए इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Madhya Pradesh Jaldeep Yojana Detail in Hindi

योजना का नामजलदीप योजना
राज्यमध्यप्रदेश
योजना की शुरुआत2007
लाभप्रदेश में संचालित सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
लाभार्थी  मछुआरे
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)जानकारी उपलब्ध नहीं है
Madhya Pradesh Jaldeep Yojana

मध्य प्रदेश जलदीप योजना क्या है? (Jaldeep Yojana Madhya Pradesh)

मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा वर्ष 2007 में जलदीप योजना को प्रारंभ किया गया था। सर्वप्रथम इस योजना को खंडवा जिले में नर्मदा नदी पर स्थित इंदिरा सागर जलाशय से शुरू किया गया था। पहले इस योजना को मोबाइल आंगनवाड़ी योजना के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम परिवर्तित कर जलदीप योजना कर दिया गया। म.प्र. मत्स्य महासंघ नोडल ऐजेन्सी के रूप जलदीप योजना के लिए कार्य करती है। योजना के माध्यम से जलाशयों के मध्य स्थित टापुओं पर अस्थायी रूप से निवास करने वाले और वहां के मछुआरों तक अन्य सरकारी योजना की जानाकारी व राहत सामग्री पहुंचाई जाती है।

मछुआरों के लिए देश की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की पूरी जानकारी

जलदीप योजना का उद्देश्य

मछुआरों को अपना व्यापार करने के लिए दुरस्त क्षेत्र में रहना पड़ता है। राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी इन मछुआरों के पास नहीं पहुँच पाती। इस कारण ये इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं लाभ पात्र मछुआरों को मिले इस उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा जलदीप योजना को शुरू किया गया। योजना की लोकप्रियता को देखते हुए मध्यप्रदेश में लगातार इसका विस्तार किया जाता रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार की सभी योजनाएं

जलदीप योजना का लाभ

  • जलदीप योजना के द्वारा जलाशयों के मध्य स्थित टापुओं पर अस्थायी रूप से निवास करने वालों को शाहकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है।
  • आपदा के समय जलाशयों पर बसे मछुआरों तक राहत सामग्री भी पहुंचाई जाती है।
  • मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सर्वे हेतु मछुआरों तक पहुंचाया जाता है।
  • प्रत्येक जलाशय क्षेत्र में प्रतिमाह दो बार शिविर आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से मछुआरों को मध्यप्रदेश की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है।
  • स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मछुआरों व उनके परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है।
  • धीरे-धीरे जलदीप योजना से अन्य विभागों को भी जोड़ा जा रहा है।

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देखें

1 Comment on “Jaldeep Yojana MP: मध्यप्रदेश की जलदीप योजना कब शुरू हुई, लाभ एवं उद्देश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*