मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2021: हरियाणा के किसान ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2021: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद और राज्य सरकार नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है| पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने और अच्छी फसल के लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है| कई बार खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है, जिस वजह से उन्हें आर्थिक उठानी पड़ती है| इस नुकसान को देखते हुए ही केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसमें फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है| केंद्र सरकार की इस योजना की तरह हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत भी किसानों को फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहयता दी जावेगी| मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना क्या है| कैसे किसनों के लिए बनाई गई इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है, आइए इस योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी के बारे में जानते हैं|

Contents-
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना क्या है | Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2021 Fasal List | Premium Amount | Online Registration | Meri Fasal Mera Byora

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना क्या है?

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2021: हरियाणा सरकार ने ख़ास किसानों के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की है| वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना को खाका उद्यान विभाग द्वारा तैयार किया गया है| इस योजना के तहत ख़ास बागवानी फसलों को कवर किया जाता है| प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं से बागवानी फसलों को काफी नुकसान होता है, इस योजना के तहत हरियाणा सरकार अपने राज्य के किसानों के होने वाले नुकसान की भरपाई करेगी| फलों और सब्जियों की फसल के लिए प्रति एकड़ बीमा राशि निर्धारित की गई है, जिसका 2.5 प्रतिशत ही किसानों को भुगतान करना होगा|

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2021 में 20 फसलें शामिल

 हरियाणा सरकार द्वारा ख़ास किसानों के लिए बनाई गई इस बीमा योजना में सब्जी, मसाले और फलों की कुल 20 फसलों को शामिल किया गया है| 14 सब्जियों की फसलें, 4 फलों की फसलें और 2 मसाले की फसलों को इस योजना से जोड़ा गया है| इन फसलों के नुकसान पर ही आपको बीमा राशि दी जावेगी| सब्जियों में प्याज, आलू, टमाटमर, मटर जैसी सब्जियों की फसल शामिल हैं|

Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2021 Fasal List

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2021 – फसलों की सूची

प्याज की फसल (सब्जी)
आलू की फसल (सब्जी)
टमाटर की फसल (सब्जी)
फूलगोभी की फसल (सब्जी)
मटर की फसल (सब्जी)
भिंडी की फसल (सब्जी)
घीया की फसल (सब्जी)
गाजर की फसल (सब्जी)
करेला की फसल (सब्जी)
बैंगन की फसल (सब्जी)
हरी मिर्च की फसल (सब्जी)
पत्तागोभी की फसल (सब्जी)
मूली की फसल (सब्जी)
आम की फसल (फल)
किन्नू की फसल (फल)
बेर की फसल (फल)
अमरुद (जामफल) की फसल (फल)
लहसुन की फसल (मसाला)
हल्दी की फसल (मसाला)

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2021 Fasal List | Premium Amount

हरियाणा बागवानी बीमा योजना 2021 प्रीमियम राशि

बागवानी बीमा योजना के तहत  सब्जियों और फलों के लिए प्रति एकड़ अलग-अलग बीमा राशि निर्धारित की गयी है| सब्जियों और मसालों के लिए बीमा राशि जहाँ प्रीमियम राशि 30 हजार प्रति एकड़ है, वहीँ फलों के लिए यह प्रीमियम राशि 40 हजार रुपए प्रति एकड़ निर्धारित की गई है| किसान को इस प्रीमियम राशि का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा ही देना होगा| मुआवजा राशि को चार श्रेणियों 25, 50, 75 और 100 में विभाजित किया गया है| मुआवजा राशि कितनी होगी यह सर्वेक्षण होने पर ही निर्धारित की जावेगी|

Haryana Bagwani Bima Yojana Online Registration

मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना 2021 का कैसे मिलेगा लाभ

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर रजिस्ट्रेशन कर हरियाणा के किसान इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं|

Jai Jawan, Jai Kisan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*