E Shram Account 1000 Rupees: 2022 में बनवाएं ई श्रम कार्ड, बनवाने की Last Date क्या है?
E Shram Card Last Date Apply Details in Hindi: क्या आपने e-Shram Portal की मदद से अपना E Shram Card बनवा लिया है? यदि नहीं बनवाया तो जल्द से जल्द इसे बनवा लें, क्यूंकि आने वाले समय में E Shram Account धारकों को काफी फायदा होने वाला है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने तो अपने राज्य के E Shram Card धारकों को आर्थिक लाभ देना भी शुरू कर दिया है। जी हाँ, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने E Shram Account 1000 Rupees जमा करवा दिए हैं। आइए जानते हैं किन-किन श्रमिकों को पहली क़िस्त जारी की गई है, E Shram Card बनवाने की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है? E Shram Card बनवाने के क्या-क्या लाभ हैं?

E Shram Account 1000 Rupees Kise Milega?
केंद्र सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 को ई श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) आरंभ किया गया। इसकी मदद से केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान करेगी। E-Shram Portal पर श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस एकत्रित किया जावेगा, जिससे की सरकार सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें अन्य लाभ (Benefits) देगी। देश के हर श्रमिक इस कार्ड को बनवा कर लाभ ले सकते हैं, लेकिन 1 हजार की यह राशि देश के हर श्रमिक को नहीं दी जाएगी। दरअसल, यह सिर्फ उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले उन श्रमिकों को दी जाएगी जिन्होंने अपना E-Shram Card बनवा लिया है।
यह भी पढ़ें:
- झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करें रोजगार पाएं
- दिल्ली श्रमिक मित्र योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन व पात्रता
- श्रमिक पंजीयन क्या है, उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
UP E Shram Card E Shram Account 1000 Rupees Dusri Kist
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह श्रमिकों के खाते में 500/- रुपए की चार किस्तों के माध्यम से 2000/- रुपए जमा करवाएगी। राज्य सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए दो किस्तों को एक साथ जमा कर दिया है। इस वजह से श्रमिकों के E Shram Account में सीधा 1000 रुपए प्राप्त हुए हैं। जल्द ही राज्य सरकार शेष 1000/- रुपए की राशि यानी दूसरी क़िस्त भी लाभार्थी श्रमिकों के खाते में जमा करवा देगी।
E Shramik Card 1000 rs Kab Milega
उत्तर प्रदेश के कुछ श्रमिकों के E Shram Account में 1000/- रुपए आ गए हैं, लेकिन कुछ श्रमिक ऐसे भी हैं जिनका E Shram Card बनने के बावजूद में यह राशि नहीं आई। दरअसल, यह राशि उत्तर प्रदेश के उन श्रमिकों के E Shram Account में प्राप्त हुई है, जिनके अकाउंट का वेरिफिकेशन हो चुका है। वहीँ जिन श्रमिकों ने E Shram Card बनवाया है और उनके खाते का सत्यापन नहीं हुआ है तो उन्हें अभी यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। चिंता ना करें जैसे ही आपके खाता वेरिफाई हो जाएगा वैसे ही आपके E Shram Account में राज्य सरकार के द्वारा लाभ की राशि को जमा कर दिया जाएगा।
E Shram Card Online Apply Last Date
इंटरनेट पर कई पोस्ट में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि E Shram Card को अंतिम दिनांक से पहले बनवाना जरूरी है। आपको बता दें कि E Shram Card बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने किसी भी प्रकार की कोई अंतिम दिनांक (Last Date) निर्धारित नहीं की है। आप बिना परेशान हुए कभी भी E Shram Card को बनवा सकते हैं।
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर ही पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पात्र होंगे।
- मजदूर की उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
- EPFO या ESIC के E Shramik Portal पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे।
E-Shramik Card Benefits in Hindi
- ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सही डाटाबेस तैयार होगा।
- इस डाटाबेस की मदद से सरकार श्रमिकों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाएगी।
- E Shram Portal पर उपलब्ध डाटा की मदद से श्रमिकों के लिए नई योजना व नियम बनाए जाएंगे।
- जो श्रमिक ई श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online / Self Registration) कर अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाएंगे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जाएगा।
- आसान सी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ मजदूर अपना श्रमिक कार्ड (Shramik Card) बनवा सकता है।
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से Online Registration करवाने के लिए भी असंगठित श्रमिकों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को प्रति रजिस्ट्रेशन 20 रुपए दिए जाएंगे।
- श्रम मंत्रालय, राज्य सरकार, ट्रेड यूनियन और कॉमन सर्विस सेंटर, श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करने में मदद करेगी।
- इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
- E Shramik Card जारी होने पर मजदूर को 12 अंकों का यूनिक नम्बर/ कोड (Shramik Card Unique Code) दिया जाएगा।
- इसी कोड के आधार पर मजदूर को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
- भारत सरकार की सोशल सेक्योरिटी स्कीम का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को बार-बार रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- देश के हर राज्य में ई श्रमिक कार्ड मान्य रहेगा।
- E Shram Portal के माध्यम से सरकार ने लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा है।
Leave a Reply