दिल्ली भुलेख: खसरा खतौनी नम्बर नाम अनुसार देखें | Delhi Land Record Bhulekh Khasra Khatauni Detail
Delhi Bhulekh Khasra Khatauni Detail 2021: जमीन की खरीद फरोख्त, या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जमीन से सम्बंधित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। भारतीय सरकार द्वारा जमीनों के डाटा को अपनी निगरानी में रखने हेतु ज़मीन के हर टुकड़े से ख़ास दस्तावेजों को जोड़ा है। जमीन संबंधित दस्तावेजों को भुलेख कहा जाता है। भुलेख के अंतर्गत खसरा और खतौनी नंबर (Khasra Khatauni Number) आते हैं। इस पोस्ट में आपके साथ दिल्ली भुलेख (Delhi Bhulekh) की जानकारी साझा की जा रही है। कैसे कोई भी दिल्ली निवासी अपनी भूमि की जानकारी (Land Record) को Online माध्यम से निकाल सकता है। दिल्ली भुलेख दस्तावेज के लाभ, खसरा खतौनी नम्बर नाम अनुसार (Delhi Land Record by Name) कैसे निकालें, आइए Delhi Land Record सम्बंधित पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं। इससे पहले जानते हैं Bhulekh और Khasra Khatauni Number क्या होते हैं।

Bhulekh, Khasra Khatauni Number Detail 2021
जमीन संबंधित दस्तावेजों को भुलेख कहा जाता है। भुलेख के अंतर्गत खसरा और खतौनी नंबर (Khasra Khatauni Number) आते हैं। इन दोनों दस्तावेजों से सरकार के पास यह डाटा रहता है कि किस व्यक्ति के नाम कितने आकार ज़मीन है। भारत में कृषि से सम्बंधित जमीन का एक क़ानूनी रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट होता है। सरकार ने ज़मीन के हर टुकड़े को एक ख़ास नम्बर दिया है, जिससे ज़मीन के क्षेत्रफल, उसपर उगाई जाने वाली फसल व अन्य जानकारियों को जोड़ा जाता है। इस नम्बर को ही खसरा नंबर (Khasra Number) कहा जाता है। वहीँ खतौनी जमीन का मालिकाना हक़ रखने वाले शख्स की जानकारी को दर्शाता है। यदि कोई शख्स एक से अधिक ज़मीन के टुकड़े का मालिक है तो सभी का खतौनी नंबर (Khatauni Number) एक ही होगा। आइए आगे इस पोस्ट में Delhi Bhulekh की जानकारी के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें: Delhi Ghar Ghar Ration Yojana Registration Detail
Delhi Land Record Khasra Khatauni Detail in Hindi
भूमि का ब्यौरा, जमाबंदी, भूमि अभिलेख, खेत का नक्शा, खसरा-खतौनी, जमीन का खाता नंबर आदि की जानकारी को दिल्ली सरकार (Delhi Gov.) द्वारा ऑनलाइन (Delhi Bhulekh Record Online) कर दिया गया है। दिल्ली भूलेख पोर्टल (Delhi Bhulekh Portal) से कोई भी दिल्ली निवासी अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी को आसानी से निकाल सकता है। किसानों के लिए ये दस्तावेज बेहद ही महत्वपूर्ण होते हैं। किसानों के लिए बनाई गई योजना का लाभ लेने हेतु उन्हें इन दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है। कई बार ये दस्तावेज उनसे गुम जाते हैं या फिर पुराने होने की वजह से फट जाते हैं, जिसके बाद इन्हें बनवाने के लिए किसानों को अपनी तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार तो काम जल्दी करवाने के लिए उन्हें वहां बैठे बाबू को रुपए भी देने पड़ जाते हैं। किसानों को आसानी से भूमि दस्तावेज (Land Record Document) उपलब्ध करवाने और रिश्वतखोरी को रोकने के लिए इस सेवा को ऑनलाइन किया गया। यह भी पढ़ें: Delhi Mukhyamantri Covid Pariwar Arthik Sahayata Yojana Online Registration
दिल्ली भुलेख के लाभ (Delhi Land Records Online Benefits)
- दिल्ली भूलेख (Delhi Bhulekh) को ऑनलाइन करने से कोई भी आसानी से जमीन से सम्बंधित दस्तावेजों को हासिल कर सकता है।
- लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल- Indraprastha Delhi Bhulekh शुरू किया गया है, जिस पर जमीन से सम्बंधित पूर्ण जानकारी को राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।
- जमीन से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड जैसे खसरा, खतौनी नकल, जमाबंदी (Khasra, Khatauni, Jamabandi) आदि को ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज पर पूरी सुरक्षा के साथ स्टोर किया गया है।
- ऑनलाइन होने की वजह से आपको इन दस्तावेजों को संभाल कर रखने, घुमने, फटने आदि का दर नहीं रहेगा, आप इंटरनेट और स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से कहीं से भी इन दस्तावेजों को देख सकते हैं।
- दिल्ली भूलेख पोर्टल (Delhi Bhulekh Portal) से जानकारी निकलना बेहद ही आसान है।
- पोर्टल द्वारा भूमि की जानकारी अपडेट करना भी संभव है।
- दस्तावेजों को पाने के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
Delhi Land Record Online Check by Name / by khasra no
- दिल्ली के निवासियों को भूमि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ आपको भूमि सम्बंधित दस्तावेजों की लिंक दिखाई देगी, जिस भी दस्तावेज की जानकारी आप प्राप्त करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपको खसरा-खतौनी (Khasra-Khatauni) विवरण देखना है तो होमपेज पर मौजूद लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दिल्ली के सभी जिलों की सूची आ जाएगी।
- आपकी जमीन जिस जिले में है उसे रिकॉर्ड को देखने के लिए व्यू रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको Khata Type और Village का चयन करना हैं।
- Search Option में आपको खाता नंबर, खसरा नंबर और नाम के अनुसार (Delhi Bhulekh by Name) भूमि की जानकारी देखने के विकल्प में से किसी एक का चयन करना है।
- यदि आप खाता नंबर का चयन करते हैं तो अपने खाता नंबर का चयन कर View Khata Detail पर क्लिक करें, उस खाता नंबर के अंतर्गत आने वाली जमीन की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
मध्यप्रदेश खसरा खतौनी की जानकारी ऑनलाइन देखें
Delhi Land Record Khasra Khatauni by Name
वहीँ यदि आप नाम के अनुसार भूमि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो Search Option के अंतर्गत By Name विकल्प का चयन करें इसके बाद Name of Owner (जमीन के मालिक का नाम) दर्ज करें और Search बटन दबाएं। जमीन के मालिकों की लिस्ट आपके सामने आएगी, जिसमें से अपने नाम का चयन कर View Khata Detail पर क्लिक करें। जमीन की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
दिल्ली ऑनलाइन प्रॉपर्टी खोजने की प्रक्रिया
- अगर आप में ऑनलाइन प्रॉपर्टी सर्च कर रहे हैं तो सर्वप्रथम आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इनफॉरमेशन सिस्टम की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
- वेबसाईट का होमपेज खुलने के बाद आप दिल्ली ऑनलाइन प्रॉपर्टी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त का सकते हैं।
- प्रॉपर्टी की जानकारी आप नाम, प्रॉपर्टी के एड्रेस, पंजीकरण वर्ष, बिना रजिस्ट्रेशन ईयर या फिर स्पेसिफिक सर्च के द्वारा कर सकते हैं। नीचे दी गई किसी एक लिंक पर क्लिक कर आप प्रॉपर्टी की जानकारी निकाल सकते हैं।
- चयनित लिंक के अनुसार आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियों पूछी गई होंगी, इन्हें भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- सर्च बटन पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामने दर्ज की गई जानकारी से सम्बंधित दिल्ली प्रॉपर्टी की जानकारी आ जाएगी।
दिल्ली के निवासी को जमीन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से भू-राजस्व की जानकारी को ऑनलाइन किया गया है। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अलावा अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए सम्बंधित राजस्व तहसील कार्यालय से सम्पर्क करें।
Delhi Bhulekh Official Website: Click Here
Leave a Reply