छत्तीसगढ़ की कौशल्या मातृत्व योजना क्या है? जानें ऑनलाइन अवेदान, लाभ राशि समेत अन्य जानकारी
Kaushalya Matritva Yojana 2022: पहले और अब के वक़्त में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। पहले लड़कियां सिर्फ चूल्हे-चौके तक ही सीमित थीं, लेकिन अब वे घर से निकल कर नौकरी, व्यापार में भी अपनी रुचि दिखा रही हैं। हालाँकि अब भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ लड़कियों के जन्म पर नकारात्मक सोच बरक़रार है। छत्तीसगढ़ में भी कई क्षेत्र हैं, जहाँ लड़की के जन्म पर जश्न नहीं मनाया जाता। ऐसे क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लड़की के जन्म पर सोच बदलने के लिए समय-समय पर योजना लेकर आती रहती है। वर्ष 2022 में लड़की के जन्म हेतु परिवार को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल्या मातृत्व योजना को शुरू किया है। योजना की मदद से लड़की के जन्म होने पर परिवार को आर्थिक मदद दी जावेगी। छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना क्या है, परिवार को कितनी राशि दी जाती है, आइए Chhattisgarh Kaushalya matritva Yojana से सम्बंधित लाभ, दस्तावेज समेत अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।
Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | कौशल्या मातृत्व योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
घोषणा | 9 मार्च 2022 |
लाभ | 5,000/- रुपए की राशि |
लाभार्थी | दूसरी लड़की को जन्म देने वाली माताएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | लॉन्च नहीं की गई |
Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana | छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana Application Form Apply Online |

छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना क्या है?
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 8 मार्च 2022 यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना को आरंभ किया गया। इस योजना की मदद से लाभार्थी परिवार को दूसरी लड़की के जन्म पर आर्थिक मदद दी जाती है। लड़की के पालन-पोषण के लिए परिवार को एक मुश्त 5000/- रुपए की राशि प्रदान की जाती है। राज्य की राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 5 हितग्राही को 5-5 हजार के चेक देकर मुख्यमंत्री ने Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana का शुभारम्भ किया। योजना की मदद से दूसरी बेटी के जन्म पर लोगों की सोच में परिवर्तन आएगा, साथ ही राज्य में लिंगानुपात में भी सुधार होगा।
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का उद्देश्य
पहली बेटी के जन्म के बाद हर परिवार दूसरा बच्चा बालक के रूप में देखता है, लेकिन जब दूसरा बच्चा भी लड़की के रूप में होता है तो कई परिजन उसकी देखरेख ठीक ढंग से नहीं करते। उनमें दूसरी बच्ची को लेकर नकारात्मक सोच उत्पन्न हो जाती है। कई बार तो बच्ची को गर्भ में ही मार दिया जाता है। Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana का मुख्य उद्देश्य दूसरी बेटी के जन्म को लेकर नकारात्मक सोच दूर करना है। योजना की मदद से 5000/- की राशि लाभार्थी परिवार को दी जाती है, उससे वे अपनी दूसरी बच्ची का पालन-पोषण कर सकते हैं। साथ ही भ्रूण हत्या जैसे अपराधों में भी कमी आएगी।
Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana 2022 – लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना की मदद से लाभार्थी को एकमुश्त ₹5000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।
- दूसरी बेटी के जन्म पर ही छत्तीसगढ़ की महिला योजना का लाभ ले पाएंगी।
- लाभ की राशि से परिवार अपनी बेटी का पालन पोषण ठीक से कर सकता है।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने कौशल्या मातृत्व योजना को शुरू किया।
- 5 लाभार्थी महिला को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में ₹5000 के चेक प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया गया था।
- योजना की मदद से लोगों में दूसरी बेटी को लेकर नकारात्मक सोच में परिवर्तन आएगा।
- बेटियों के स्वास्थ्य व शिक्षा में भी सुधार आएगा।
- बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए यह योजना कारगर साबित होगी।
कौशल्या मातृत्व योजना की पात्रता व आवश्यक दस्तावेज
- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी परिवार ही छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का लाभ लेने के पात्र होगा।
- जिस महिला का पहला बच्चा पुत्री है व दूसरा बच्चा भी पुत्री होती है तो उसे ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र माना जाएगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana Application Form Apply Online
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना आवेदन / रजिस्ट्रेशन
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना को शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी इसके आवेदन / रजिस्ट्रेशन सम्बंधित कोई भी अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे ही कौशल्या मातृत्व योजना आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सम्बंधित कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने आती है तो किसान सूचना पोर्टल पर आपको उसकी जानकारी अवश्य ही दी जाएगी। आप समय-समय पर किसान सूचना की इस पोस्ट को चेक करते रहें।
Chhattisgarh Kaushalya Matritva Yojana FAQ-
कौशल्या मातृत्व योजना किस राज्य की योजना है?
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा यह योजना शुरू की गई थी।
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना कब शुरू की गई?
इस योजना को 8 मार्च 2022 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुरू किया गया था।
कौशल्या मातृत्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को कितनी राशि मिलती है?
योजना के माध्यम से लाभार्थी परिवार को एकमुश्त 5,000/- रुपए दिए जाते हैं।
Leave a Reply