Triumph Super Bike की बैंड बजाने आ गयी BMW R nineT, भारत में खरीदने के लिए मची भगदड़

BMW R nineT Price, Top Speed, Features: भारत में जब Super Bike की बात आती है तो सबसे पहले Triumph का नाम आता है। यह कम्पनी कम दाम में सुपर बाइक देती है। Triumph 400cc Bike को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन बाज़ार में अब इस बाइक को टक्कर देने के लिए एक और नहीं Super Bike आ गयी है।

आज BMW का नाम भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। BMW लक्जरी कार और बाइक्स बनाने के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है।  इस कंपनी की कार या बाइक जब भी रोड पर निकलती है, तब वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है।  BMW की बाइक्स को आम लोगों के साथ-साथ फ़िल्मी कलाकारों द्वारा भी बहुत पसंद किया जाता है।  

BMW की टू व्हीलर फ्रेंचाइजी BMW Motorrad india युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अपनी बाइक्स में अलग-अलग प्रकार के मॉडिफिकेशन और टेक्नोलॉजी में बदलाव करती रहती है। इन्हीं सब बदलावों के साथ अब BMW ने अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है, कम्पनी की इस बाइक का नाम BMW R nineT है। आइए इस सुपर बाइक से जुड़े Price, Feature, Top Speed, Mileage आदि के बारे में जानते हैं।

BMW R nineT Engine, Top Speed Details in Hindi

BMW R nineT 1170 cc के एयर/ऑइल कूल्ड ट्विन सिलेंडर बीएस6 इंजन के साथ आती है। यह इंजन 07.28 bhp की पावर और 116 Nm का टॉर्क पैदा करता है, जोकि एक बहुत ही दमदार इंजन है। कंपनी द्वारा ऐसा दावा किया जाता है कि यह इंजन सिर्फ 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की गति और 200 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गये हैं।

जानें BMW R nineT Engine Features

BMW R nineT बाइक का वजन 221 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 18 लीटर की है। कंपनी ने BMW R nineT को एक क्लासिक रोडस्टर डिज़ाइन के साथ बनाया है। इस बाइक के फ्रंट में एक गोल शेप के हेडलाइट दी गई है। बाइक के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक मजबूत फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट-स्टाइल सीट और रोड-बायस्ड टायर, माउंटेड टेल लैंप और हाई-सेट डुअल-एग्हॉस्ट भी मिलता है। बाइक के सस्पेंशन सेटअप में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक दिए गये हैं, जो आपकी राइड को काफी आरामदायक बनाते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक राइडर सहायता के लिए इस बाइक में दो राइडिंग मोड – ‘रेन’ और ‘रोड’, ASC , एबीएस प्रो और डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी) शामिल हैं। BMW की यह बाइक बहुत ही शानदार और आकर्षक है, तो अगर आप इस रोड पर एक आकर्षण का केंद्र बनना चाहतें है तो इस बाइक को अपना बना लें।

BMW R nineT Price

BMW की यह बाइक एक कैफ़े रेसर बाइक (Café Racer Bike) है जो 2 वेरिएंट और 5 आकर्षक रंगों के के साथ उपलब्ध है।  भारत में इस बाइक का प्राइस 19,02,684 रूपए से शुरू है, जहां इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24,00,000 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*