बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022: ट्यूबवेल लगवाएं, सरकार देगी 35,000, करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022 Detail in Hindi: किसानों को खेती करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करने पड़े इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार किसानों की के हित में एक के बाद एक नई-नई योजना बनती जा रही है। वहीँ राज्य सरकार भी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में बिहार सरकार के द्वारा ख़ास खेती करने वाले किसानों के लिए शताब्दी निजी नलकूप योजना तैयार की गई है। योजना का लाभ लेकर किसान खेत में नलकूल यानि ट्यूबवेल लगवाने पर राज्य सरकार की ओर से 35,000/- रुपए तक की सब्सिडी हासिल कर सकता है। बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना क्या है आइए इस योजना से जुड़े लाभ, ऑनलाइन आवेदन (Online Apply), पात्रता, दस्तावेज (Documents) समेत अन्य महतवपूर्ण जानकारियों के बारे में जानते हैं।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नामशताब्दी निजी नलकूप योजना
राज्यबिहार
लाभनलकूप / ट्यूबवेल लगवाने पर अनुदान
लाभार्थी राज्य के किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)यहाँ क्लिक करें

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Online Apply | Eligibility | Benefits | Documents | बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना Online

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना क्या है? (Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022)

बिहार सरकार के द्वारा राज्य में शताब्दी निजी नलकूप योजना को ख़ास खेती करने वाले किसानों के लिए बनाया गया है। योजना की मदद से निजी ट्यूबवेल लगवाने वाले इच्छुक किसान सब्सिडी हासिल कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार बिहार की 80 प्रतिशत आबादी खेती-किसानी से जुडी हुई है। खेती के लिए पानी अनिवार्य है, जिस वजह से बिहार सरकार ने इस योजना को आरम्भ किया है। योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर लाभार्थी किसान निजी 35,000/- रुपए तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana – उद्देश्य

अच्छी फसल के लिए सिंचाई बेहद ही महतवपूर्ण है, समय पर खेतों में पानी देने से फसल अच्छी प्राप्त होती है। लेकिन इस समय मानसून की अनिश्तिता एवं अल्प वर्षा की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस वजह से किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए भूजल का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कुछ किसान आर्थिक रूप से सक्षम होने के कारण खेतों में आसानी से निजी ट्यूबवेल लगवा लेते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी वर्ग के किसान सरकार की द्वारा आर्थिक मदद से निजी ट्यूबवेल लगवाकर सुविधाजनक रूप से सिंचाई कर पाएं इस उद्देश्य से Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana को शुरू किया गया।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana – लाभ

  • योजना की मदद से किसान निजी ट्यूबवेल पर सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।
  • किसान को निजी ट्यूबवेल अपने खेत में लगवाने पर 35,000/- रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाती है।
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली अनुदान की राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में जमा करवा दी जाती है।
  • किसानों को ट्यूबवेल लगवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
  • आवेदन स्वीकार होने के 15 दिनों में नलकूप कनेक्शन के लिए मंजूरी दे दी जाती है।
  • आसानी से खेतों तक पानी पहुंचेगा और किसानों को फसल का परिणाम अच्छा मिलेगा।
  • हर खेत तक आसानी से पानी पहुंचेगा।
  • यह योजना पूरे बिहार राज्य के लागू है।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 Subsidy Amount Details

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के अंतर्गत अपने खेत में नलकूप या ट्यूबवेल लगवाने पर प्रति मीटर के हिसाब से सब्सिडी दी जाती है। यदि आप 70 मीटर गहराई का ट्यूबवेल लगवाते हैं तो 328 रुपए प्रतिमीटर के अनुसार 15 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है। वहीँ यदि 100 मीटर की गहराई वाला ट्यूबवेल लगवाते हैं तो 597 रुपए प्रतिमीटर के अनुसार 35 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही किसानों को पंप फिट करवाने के लिए अलग से 10,000/- रुपए दिए जाते हैं।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना हेतु पात्रता

  • सिर्फ बिहार राज्य के किसान ही योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • राज्य का कोई भी किसान बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ लेने के पात्र है, इसमें किसानों के सभी वर्गों को शामिल किया गया है।
  • किसान को सिर्फ निजी नलकूप लगवाने के लिए ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • आवेदक किसान के पास 40 डेसीमल कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Online Apply, Documents, Application Form

Read Also:

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना सम्बंधित नियम

  • जाति के अनुसार किसानों की संख्या को निर्धारित सम्बंधित नियम भी बनाए गए हैं।
  • श्रेणी के अनुसार अनुसूचित जाति के 16 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के 1 प्रतिशत किसानों का चयन किया जाएगा।
  • वहीँ अनुसूचित जनजाति के किसान के आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में उन्हें मिलने वाला 1 प्रतिशत का चयन अनुसूचित जाति के किसानों को दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • भू स्वामित्व प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता सम्बंधित जानकारी
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • खेत के कागजात, जैसे खसरा-खतौनी नंबर
  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • अदयतन रसीद    
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 Online Apply

  • यदि आप योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता रखते हैं तो आप बिहार शताब्दी नलकूप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है, जिसका पालन कर आप योजना से जुड़ सकते हैं।
  • बिहार शताब्दी नलकूप योजना हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको आवेदन करने के लिए विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपको व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि जानकारी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*