बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन खरीफ और रबी 2023 सहकारिता विभाग
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 in Hindi: किसानों की फसल अच्छी होगी या ख़राब यह उस क्षेत्र के मौसम पर निर्भर करता है। अक्सर किसानों को खराब मौसम की वजह से नुकसान झेलना पड़ता है। अचानक मौसम परिवर्तन, अकारण वर्षा, ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप किसान की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ जाती है, कई किसान तो कर्ज में डूब जाते हैं। किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती हैं, वहीँ राज्य सरकार भी अपने किसानों की मदद करने में पीछे नहीं हटती। बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना चलाती है। योजना के द्वारा मौसम की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है, रबी और खरीफ फसल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं? बिहार राज्य फसल सहायता योजना online registration हेतु कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है? आइए इस योजना से जुडी पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 Detail in Hindi
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना/ बिहार फसल बीमा योजना |
राज्य | बिहार |
शुरुआत | |
लाभ | किसानों को मुआवजा |
लाभार्थी | बिहार के सभी किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | Click Here |
ऑनलाइन आवेदन बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 | पात्रता/ दस्तावेज | लाभ एवं विशेषताएं | खरीफ फसल 2021-2022 के लिए किसान सहकारिता विभाग की बिहार राज्य फसल सहायता योजना | बिहार फसल बीमा योजना
बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है?
राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना को शुरू किया गया, इसे बिहार फसल बीमा योजना के नाम से भी जानते हैं। किसान सहकारिता विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। बाढ़, सूखा पड़ना, ओलावृष्टि, अकाल वर्ष आदि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुँचता है। राज्य फसल सहायता योजना में माध्यम से किसानों के नुकसान की भरपाई की जाती है। राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद के तौर पर प्रति हेक्टेयर अनुसार धनराशि दी जाती है। जिन किसानों की फसल 20% तक ख़राब हुई है उन्हें प्रति हेक्टेयर ₹7500 प्रदान किया जाते हैं। वहीँ जिन किसानों की फसल 20% से ज्यादा ख़राब हुई है उन्हें हेक्टेयर ₹10000 दिए जाते हैं। किसान खरीफ व रबी दोनों फसलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए आवेदन करने के बाद योजना की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाती है। यह भी पढ़ें: बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2021
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana- उद्देश्य (Objective)
कई महीनों तक मेहनत कर किसान अपने खेतों में फसल उगाता है और वह इस उम्मीद बैठा रहता है कि फसल करने के बाद जब वह उसे निकाल कर बाजार में बेचेगा थो उसे अच्छा दाम मिलेगा। लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है, जिस कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ता है। कई बार तो कर्ज में डूबा किसान अपनी जान भी दे देता है। किसानों की हुई इस आर्थिक हानि की क्षतिपूर्ति करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना को आरंभ किया। निराश किसान इस योजना से सहायता प्राप्त कर दोबारा फसल की पैदावार तैयार हो जाता है। यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana – लाभ (Benefits)
- राज्य के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के द्वारा किसानों की फसल का बीमा किया जाता है।
- प्राकृतिक आपदा जैसे, बाढ़, सूखा पड़ना, ओलावृष्टि आदि की वजह से फसल को नुकसान होने पर सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है।
- यदि किसानों की फसल 20% तक ख़राब हुई है, तो उन्हें प्रति हेक्टेयर ₹7500 प्रदान किया जाते हैं।
- यदि किसानों की फसल 20% से ज्यादा ख़राब हुई है, तो उन्हें प्रति हेक्टेयर ₹10000 दिए जाते हैं।
- खरीफ व रबी दोनों फसलों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाता है।
- फसल नुकसान की राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाती है।
- निराश किसान आर्थिक मदद प्राप्त कर दोबारा पूरे उत्साह के साथ खेती में लग जाता है।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना पात्रता (Eligibility)
- आवेदन करने वाला किसान बिहार राज्य का मूलनिवासी होना चाहिए।
- किसान खरीफ व रबी दोनों फसलों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हुई है, वे ही किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योजना का लाभ लेने हेतु कृषि विभाग में किसान निबंधन अनिवार्य है।
- आवेदन के पास खुद का बैंक खाता नंबर होना चाहिए।
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक है या नहीं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक की पासबुक
- खेती की ज़मीन के कागज़ात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रेयत कृषक के लिए
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
- गैर रेयत कृषक के लिए
- स्व- घोषणा प्रमाण पत्र
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Application Form
बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन
राज्य की खरीफ फसल 2021-2022 के लिए इस योजना के अंतर्गत कृषि विभाग एवं सहकारी विभाग द्वारा आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो भी किसान खरीफ फसल के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे 31 जुलाई 2021 से पहले अपने आवेदन को निबंधित किसान सहकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। 28 फरवरी 2022 से जिलों में फसल कटनी शुरू होगी, इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसमें हर पंचायत में कितनी खरीफ फसल का उत्पादन हुआ है यह जानकारी दर्ज होती है। इस रिपोर्ट को अधिकारिक वेबसाईट पर भी उपलब्ध किया जाता है। रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है कि किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना के द्वारा कितना मुआवजा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं, जानें किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया:
- यदि आप पहली बार खरीफ फसल 2023 हेतु बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
- सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 के अधिकारिक वेबपोर्टल पर जाना होगा।
- वेबपोर्टल के होमपेज पर फसल सहायता योजना की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज पर आपको पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें विकल्प दिखाई देगा, इसका चयन करें।
- अब आप कृषि विभाग के किसान निबंधन संख्या को दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें।
- किसान निबंधन के समय दी गई सम्पूर्ण जानकारी आपके सामने आ जाएगी, वहीँ आपको पासवर्ड क्रिएट करने का विकल्प दिखाई देगा जिसकी मदद से आप अपना पासवर्ड बना सकते हैं।
- पुनः होमपेज पर आकर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, साथ ही स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और लॉग इन बटन पर क्लिक कर दें।
- लॉग इन होने के बाद आपके सामने पंजीकरण हेतु कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
- पंजीकरण विकल्प के अंतर्गत सर्वप्रथम अपनी मूलभूत जानकारी को दर्ज करें, इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन की अगली प्रक्रिया में आपको अपनी तस्वीर, पहचान पत्र और बैंक पासबुक अपलोड करनी होगी।
ध्यान रहे:
फोटो (50 KB से कम होनी चाहिए )
पहचान पत्र (भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त ) 400KB से कम होना अनिवार्य है और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
बैंक की पासबुक के पहले पृष्टकी प्रति (400KB से कम होनी चाहिए और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
अगली प्रक्रिया में आपको बिहार राज्य फसल सहायता हेतु एप्लिकेशन चेकलिस्ट (खरीफ 2021-22) के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप फसल सहायता योजना सम्बंधित विवरण पर क्लिक करें।
- इसके अंतर्गत आपको कुछ जानकारियां जैसे किसान का प्रकार, खाता संख्या, खसरा संख्या, कितनी फसल बोई है, आदि की जानकारी देनी होगी।
- जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 हेतु दस्तावेज अपलोड करने हेतु विकल्प खुल जाएगा।
- रैयत कृषक का भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/ जमीन रसीद और स्वघोषण प्रमाण पत्र अपलोड करें।
ध्यान रहे:
रैयत कृषक का भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/ जमीन रसीद 1MB से कम होना अनिवार्य है और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
स्वघोषण प्रमाण पत्र 400KB से कम होना अनिवार्य है और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद Upload बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आवेदन को अंतिम रूप दें विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा दी गई सम्पूर्ण जानकारी आपके सामने आ जाएगी, यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटी नजर आती है तो आप इसे सुधार सकते हैं।
- जानकारी को ध्यान से देखने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- Get OTP For Finalize पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन के समय आपने जो मोबइल नंबर दर्ज किया था उस पर प्राप्त OTP को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
- अंत में अपने आवेदन कर प्रिंट लें और इस तरह आपके बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
योजना का लाभ ले चुके किसानों के लिए आवेदन प्रक्रिया
- यदि आपने पिछले वर्ष बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन किया था, तो आपको योजना से सम्बंधित बिहार किसान सहकारिता विभाग की अधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
- वेबपोर्टल के होमपेज पर फसल सहायता योजना की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज पर आप पिछले वर्ष दर्ज किए गए मोबाईल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्च कोड को दर्ज कर लॉग इन बटन दबाएं।
- आपको पासवर्ड ध्यान नहीं तो पासवर्ड भूल गए हैं तो यहाँ क्लिक करें विकल्प को चुनें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबइल नंबर पर आपको पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- मोबइल नंबर और प्राप्त पासवर्ड की मदद से आप लॉग इन कर सकते हैं।
- लॉग इन होने के बाद आपको पंजीकरण विकल्प के अंतर्गत मूलभूत जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी पहले भरी हुई और दस्तावेज अपलोड दिखाई देंगे। इसलिए आपको इन विकल्पों को भरने की कोई आवश्यकता नहीं।
- अब बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु एप्लिकेशन चेकलिस्ट (खरीफ 2021-22) के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को शुरू करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे बिहार फसल सहायता योजना 2021 सम्बंधित विवरण पर क्लिक करें।
- इसके अंतर्गत आपको कुछ जानकारियां जैसे किसान का प्रकार, खाता संख्या, खसरा संख्या, कितनी फसल बोई है, आदि की जानकारी देकर
- सेव बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने बिहार फसल सहायता योजना 2021 हेतु दस्तावेज अपलोड करने हेतु विकल्प खुल जाएगा।
- रैयत कृषक का भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/ जमीन रसीद और स्वघोषण प्रमाण पत्र अपलोड करें।
ध्यान रहे:
रैयत कृषक का भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/ जमीन रसीद 1MB से कम होना अनिवार्य है और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
स्वघोषण प्रमाण पत्र 400KB से कम होना अनिवार्य है और फाइल PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद Upload बटन पर क्लिक कर दें।
- आवेदन को अंतिम रूप दें विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके द्वारा दी गई सम्पूर्ण जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
- यदि आपको किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है तो आप इसमें सुधार कर सकते हैं, जानकारी देखने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- Get OTP For Finalize पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन के समय आपने जो मोबइल नंबर दर्ज किया था उस पर प्राप्त OTP को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
- अंत में अपने आवेदन कर प्रिंट लें और इस तरह आपके बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने के लिए सर्वप्रथम आपको official portal पर जाएं।
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Official Website: Click Here
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना का होम पेज खुलने के बाद आपको “लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- साल, जिले का नाम, ब्लॉक के नाम का चयन करें।
- अब आपको व्यू का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- View पर क्लिक करते ही पात्र ग्राम पंचायतों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Helpline Number
इस लेख में आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि इसके बावजूद आपको इस योजना का लाभार्थी बनने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए बिहार किसान सहकारिता विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या को बता सकते हैं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 सहायता नंबर
- बिहार किसान सहकारिता विभाग Helpline Number- 18003456290
- Email Id- kisanreghelp@gmail.com
Important Download
रैयत कृषक द्वारा दिए जाने वाला स्व घोषणा प्रमाण पत्र की प्रति– Download PDF
गैर-रैयत कृषक द्वारा दिए जाने वाला स्व घोषणा प्रमाण पत्र की प्रति – Download PDF
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Official Website: Click Here
Leave a Reply