बिहार कृषि आत्मा योजना क्या है, जानें कृषि करने वाले किसान कैसे जीत सकते हैं पुरस्कार
Bihar Krishi Atma Yojana 2020-21 Application Form , Apply Online, Documents and Other Details in Hindi: केंद्र व राज्य सरकार लगातार किसानों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने व खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास कर रही है। किसान को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार बेहतरीन योजनाओं का संचालन करती है, वहीँ उन्हें अच्छी खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पुरुस्कार (Award) भी देती है। बिहार सरकार (Bihar Government) अपने राज्य के किसानों को अच्छी खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बिहार आत्मा योजना का संचालन करती है। इस योजना को राज्य में बिहार किसान पुरस्कार योजना (Kisan Puraskar Yojana) / बिहार कृषि आत्मा योजना / किसान आत्मा योजना (Bihar Kisan Atma Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। बिहार आत्मा योजना क्या है, किसान पुरस्कार योजना के माध्यम से किसानों को पुरस्कार राशि कितनी दी जाती है? आइए बिहार की इस सरकारी योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Bihar Krishi Atma Yojana 2020-21 Application Form
योजना का नाम | बिहार कृषि आत्मा योजना |
अन्य नाम | बिहार किसान आत्मा योजना बिहार किसान पुरस्कार योजना |
राज्य | बिहार |
लाभ | अच्छी खेती करने वाले किसानों को पुरस्कार |
लाभार्थी | किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | जानकारी नहीं है |
बिहार आत्मा योजना | Bihar Krishi / Kisan Atma Yojana Details in Hindi | Document | Last Date | Application Form Apply Online For Bihar Kisan Puraskar Yojana

बिहार आत्मा योजना क्या है?
Bihar KIsan Atma Yojana Kya Hai: बिहार कृषि विभाग के द्वारा बिहार आत्मा योजना (Bihar Krishi Atma Yojana 2021-22) को प्रारंभ किया गया है। राज्य में इसे योजना को बिहार किसान पुरस्कार योजना (Bihar Kisan Puraskar Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। योजना के माध्यम से धान, गेहूं समेत अन्य फसलों की उन्नत खेती करने वाले किसानों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सिंचाई की तकनीक, पैदावार, बीजों का चयन, आदि के अनुसार किसान (Kisan) को प्रोत्साहन राशि देने के लिए चयनित किया जाता है। इस योजना की ख़ास बात यह है कि इससे छोटा हो या बड़ा कोई भी किसान पुरस्कृत किया जा सकता है।
Bihar Krishi Atma Yojana 2021-2022 – उद्देश्य
किसान अक्सर अपनी फसल को हुए नुकसान की वजह से निराश हो जाता है। कई किसान तो खेती करना ही छोड़ देते हैं। ऐसे किसानों को अच्छी खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार कृषि आत्मा योजना (Bihar Krishi Atma Yojana 2021-22) को शुरू किया गया था। इससे किसानों के बीच उन्नत खेती करने हेतु प्रतिस्पर्ध भी बढ़ती है। तीन स्तरों पर किसानों को 10 हजार, 25 हजार व 50 हजार का नगद पुरस्कार (Award) दिया जाता है, जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गई है।
Bihar Kisan Puraskar Yojana – Award List
1. Kisan Shree Award: प्रखंड स्तर पर बेहतर उत्पादन करने वाले किसान को प्रमाण पत्र व ₹10,000 रुपए का नगद इनाम दिया जाता है। इस पुरस्कार को किसान श्री नाम दिया गया है।
2. Kisan Gaurav Award: जिला स्तर पर अच्छा उत्पादन करने वाले किसान को प्रमाण पत्र व ₹25,000 रुपए की नगद राशि दी जाती है। इस पुरस्कार को किसान गौरव नाम से जाना जाता है।
3. Kisan Shresth Award: राज्य स्तर पर अच्छा उत्पादन देने वाले किसान को प्रमाण पत्र व ₹50,000 रुपए की नगद राशि दी जाती है। इस पुरूस्कार को किसान श्रेष्ठ के नाम से जाना जाता है।
बिहार आत्मा योजना आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं यहाँ आपको महत्वपूर्ण लिंक के अंतर्गत किसान पुरस्कार कार्यक्रम 2020-21 की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको आवेदन करने से पहले पंजीकरण फॉर्म (Ragistration Form) को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- पंजीकरण फॉर्म (Registration Form) के अंतर्गत किसान पंजीकरण संख्या, किसान का नाम, जिला, प्रखंड, ग्राम / मोहल्ला, पोस्ट, थाना, श्रेणी, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- पहचान पत्र विकल्प के अंतर्गत आपके पास उपलब्ध दस्तावेज (Document) का चयन करें व उसकी जानकारी दर्ज करें। जैसे यदि आपके पास पहचान दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड है तो उसे चुने और आधार संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद ‘मैं प्रमाणित करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई उपयुक्त विवरण सही है’ पर क्लिक करें और Click to Generate Registration ID बटन पर क्लिक कर दें।
- आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) जनरेट होने के बाद कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे अपने पास नोट कर लें।
यह भी पढ़ें:
ATMA Yojana: किसान आत्मा योजना क्या है?
पीएम किसान खाद योजना किसानों को देगी 5000 रुपए
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2021
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2021
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2021 हेतु ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Bihar Kisan Atma Yojana 2021-22 Douments
- पहचान पत्र / आधार कार्ड
- जमीन सम्बंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट साईज फोटो
- हस्ताक्षर
Bihar Krishi Atma Yojana Application Form 2021-22 Apply Online
- सफलता पूर्वक पंजीकरण (Registration) करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म (Application Form) भरने के लिए होम पेज पर दाई और महत्वपूर्ण लिंक के अंतर्गत किसान पुरस्कार कार्यक्रम 2020-21 की लिंक दिखाई देगी इस पर क्लिक करें।
- आपके सामने पंजीकरण फॉर्म (Application Form) खुलेगा यहां पर ‘पंजीकृत किसान (ऑनलाइन आवेदन हेतु)’ विकल्प का चयन करें, जिसके बाद आपके सामने आवेदन करने हेतु फॉर्म खुल जाएगा।
- सबसे पहले आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है, जो आपको पंजीकरण करते समय उपलब्ध कराई गई थी।
- अब आपको अगले मौसम विकल्प के अंतर्गत, खरीफ या रवि दोनों में से किस फसल के लिए आवेदन कर रहे हैं इसकी जानकारी देंना है।
- इसके बाद क्षेत्र का नाम चयन करें, यदि आप कृषि से संबंधित हैं, तो ‘कृषि क्षेत्र में निबंधन’ विकल्प को चुनें।
- अब आपको फसल व उसके अंतर्गत आने वाली नस्ल का चयन करना है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद Proceed to Apply पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको अन्य जानकारी भरने हेतु नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर आपको अपनी जमीन से संबंधित जानकारी जैसे थाना संख्या, खाता संख्या, रकवा एकड़ में, मौजा, प्लाट संख्या दर्ज करनी होगी।
- जमीन का विवरण देने के बाद आपको फसल बुवाई का विवरण देना होगा, जिसके अंतर्गत आपको फसल प्रभेद का नाम, बीज दर, बीज उपचार किया गया अथवा नहीं, बुवाई का समय, आदि जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको फसल अवधि में व्यवहार किए जाने वाले उर्वरक संबंधित विवरण व उसकी मात्रा की जानकारी देनी होगी।
- इसके अंतर्गत आपको उर्वरक का नाम, उर्वरक की मात्रा, अभियुक्त, जैसी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- आपने जहां से उर्वरक खरीदा है, उस प्रतिष्ठान या दुकान की जानकारी भी आपको दर्ज करनी होगी।
- आपको सिंचाई की जानकारी भी देना होगा, आपने किस माध्यम से सिंचाई की है और पहली, दूसरी, तीसरी सिंचाई किस समय की है।
- अब इसके बाद कीटों की रोकथाम हेतु किए गए उपाय, रोगों के रोकथाम हेतु किए गए उपाय, उपज संबंधी विवरण की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आगे आप हां या नहीं विकल्प का चयन करके यह बताएं कि ‘क्या आप आत्मा /किसान क्लब/ पैक्स के सदस्य’ हैं या नहीं।
- इसके बाद आप हां या नहीं में से किसी एक विकल्प का चयन करके यह बताएं कि क्या आपने कृषि उद्यान में कोई प्रशिक्षण प्राप्त किया है या फिर नहीं।
Bihar Krishi Atma Yojana Document Upload Rules
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र नीचे दिए गए निर्देशों के साथ अपलोड करना होगा।
- फोटो का साइज 50 KB JPEG/JPG फॉर्मेट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- हस्ताक्षर का साइज 30 KB KB JPEG/JPG फॉर्मेट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- पहचान पत्र का साइज 200 KB JPEG/JPG फॉर्मेट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- इसके बाद किसान का शपथ पत्र के अंतर्गत टिक मार्क कर के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह किसान आत्मा योजना 2021-2022 के अंतर्गत आपके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
Important Links:
Bihar Agriculture Department Official Website: Click Here
Leave a Reply