[Last Date] इस तारीख से पहले आवेदन करें, बिहार कन्या उत्थान योजना से पाएं 50 हजार रुपए

Kanya Utthan Yojana 2023 Last Date Detail: लड़कियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देश में कई योजनाएं चलती हैं. जिन्हें केंद्र सरकार के द्वारा चलाया जाता है। वहीँ राज्य सरकारें भी बेटियों के लिए अलग-अलग सरकारी योजनाएं चलाती हैं। बिहार (Bihar) सरकार के द्वारा लड़कियों को बढ़ाने व् उन्हें आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से कन्या उत्थान योजना (Bihar Kanya Utthan Yojana 2023) को चलाया जाता है। वर्ष 2018 से यह योजना राज्य की छात्राओं के लिए चलाई जा रही है। हर वर्ष योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। वर्ष 2023 में भी आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

Kanya Utthan Yojana 2023 Last Date

स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जाता है। इसके अंतर्गत लाभार्थी छात्रा को आवेदन करने के बाद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस वर्ष आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक है। पात्रता रखने वाली छात्राएं 28 फ़रवरी से पहले आवेदन कर दें, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

Bihar Kanya Utthan Yojana 2023 Online Apply Details in Hindi

ध्यान रहे बिहार की वे ही छात्राएं आवेदन करने के पात्र होंगी जिनका रिजल्ट एक अप्रैल 2021 के बाद आया हो। इसके अलावा आवेदन करने वाली छात्रा राज्य के अंतर्गत आने वाले या राज्य के सरकारी कॉलेज स्नातक उत्तीर्ण हुई हो। योजना की मदद से इंटर पास करने वाली छात्रा को 25 हजार व् स्नातक पास करने वाली कन्या को 50 हजार की आर्थिक मदद दी जाती है।

यह भी पढ़ें: बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना क्या है?

आवेदन करने के लिए पात्रता

  • बिहारी की मूलनिवासी छात्राएं ही कन्या उत्त्थान योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगी।
  • छात्राएं आवेदन करने के पात्र होंगी जिनका रिजल्ट एक अप्रैल 2021 से 31 अक्टूबर 2022  के बीच आया हो।
  • राज्य के अंतर्गत आने वाले या राज्य के सरकारी कॉलेज स्नातक उत्तीर्ण हुई हो।
  • यदि छात्रा का आवेदन स्वीकार किया जाता है तो इसकी सूचना उसे मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित राशि लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • छात्रा का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक का होना चाहिए।
  • जिस बैंक में खाता है उसकी शाखा बिहार में होना चाहिए।
  • आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Kanya Utthan Yojana 2023 Registration/ Online Apply

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना से सम्बन्धी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक की मदद से सीधा Kanya Utthan Yojana 2023 Online Apply पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आप दिखाई दे रही जानकारी पढ़ें और दिखाई दे रहे 4 बॉक्स पर टिक करने के बाद कंटिन्यू (Continue) बटन पर टिक कर दें।
  • इसके बाद उस यूनिवर्सिटी का चयन करें जिससे आपने पढाई की है।
  • इसके बाद यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, मार्कशीट नंबर, पिता का नाम, कैंडीडेट का नाम दर्ज व Proceed बटन पर क्लिक कर दें।
  • (सभी जानकारी अपने कॉलेज की अंतिम वर्ष की मार्कशीट के अनुसार ही दर्ज करें)
  • अब आप अपनी डिस्ट्रिक्ट व ब्लॉक दर्ज करें।
  • आधार कार्ड से जुडी जानकारी दर्ज कर आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद मोबाइल व ई-मेल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब आप अपने बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद मूलनिवासी प्रमाण पत्र की जानकारी दर्ज करना है।
  • कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद Finalize बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी खुलकर सामने आएगी, जिसे ध्यान से देख लें। जानकारी सही होने की स्थिति में Registerबटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म को प्रिंट करने का विकल्प आ जायेगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप Kanya Utthan Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*