जननी बाल सुरक्षा योजना हेतु आवेदन कर बिहार की गर्भवती महिलाएं पाएं 6000/- रुपए
Bihar Janani Bal Suraksha Yojana: गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुरक्षा के लिए देश में कई योजनाएं चलाती हैं। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी अपने राज्य की महिलाओं को ख़ास लाभ देने के उद्देश्य से योजना को संचालित करती हैं। बिहार सरकार के द्वारा ख़ास गर्भवती महिलाओं के लिए जननी बाल सुरक्षा योजना को चलाया जाता है। इस योजना की मदद से गर्भवती महिलाओं को उनकी मूलभूत जरूरतें पूरी करने के लिए प्रसव के बाद 6 हजार रुपए की राशि दी जाती है। आइए जानते हैं कैसे लाभार्थी महिला जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए आवेदन (Registration) कर इसका लाभ ले सकती है।
जननी बाल सुरक्षा योजना क्या है?
गर्भवती महिला के प्रसव के बाद उसका खान-पान ठीक ना हो पाने की वजह से कई बार महिला या फिर नवजात की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में बिहार सरकार जननी बाल सुरक्षा योजना की मदद से गर्भवती महिला को उसके प्रसव के बाद 6 हजार रुपए की राशि प्रदान करती है। इससे महिला को अपने व शिशु के खान-पान को सुधारने में मदद मिलती है। बिहार सरकार के द्वारा Bihar Janani Bal Suraksha Yojana को वर्ष 2006 में शुरू किया गया था।
Bihar Janani Bal Suraksha Yojana details in Hindi
योजना का नाम | जननी बाल सुरक्षा योजना |
राज्य | बिहार |
लाभ | 6000/- रुपए |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
Bihar Janani Bal Suraksha Yojana– उद्देश्य
कई बार प्रसव के बाद ठीक से खान-पान न होने के कारण माँ या नवजात की मृत्यु हो जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार प्रसव के बाद माँ और बच्चे के लिए मूलभूत जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते। इस योजना का उद्देश्य इन गरीब परिवारों को निर्धारित राशि देकर माँ व नवजात के खान-पान को सुधारना है। जननी बाल सुरक्षा योजना की मदद से 6000/- रुपए की राशि प्राप्त कर माँ और नवजात के लिए अच्छा खान-पान व उनकी अन्य जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ
- Bihar Janani Bal Suraksha Yojana की मदद से गर्भवती महिला के प्रसाव के बाद उन्हें अर्थिक मदद दी जाएगी।
- गर्भवती महिला को 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
- इस योजना को आशा कार्यकर्त्ता महिलाओं की मदद से चलाया जाता है।
- आशा कार्यकर्त्ता ही गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर विभाग को सौंपती हैं।
- प्रसव के बाद महिला इस राशि से खाने का सामान, दवाई व अन्य जरूरी सामग्री को खरीद सकती है।
यह भी पढ़ें: [Online Apply] बकरी पालन योजना बिहार 2022: बकरी पालन हेतु आवेदन कर पाएं लोन पर 60% की सब्सिडी
जननी बाल सुरक्षा योजना पात्रता (Eligibility)
- गर्भवती महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।
- बिहार की महिलाएं ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- महिला के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- बैंक खाते की जानकारी
- प्रसव प्रमाण पत्र
Bihar Janani Bal Suraksha Yojana Registration Details
आवेदन प्रक्रिया
बिहार में काफी समय से जननी बाल सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा है। लेकिन कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिन्हें योजना के बारे में जानकारी नहीं है। कई लोग समझते हैं कि बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए राज्य सरकार ऑनलाइन आवेदन लेती है। आपको जानकारी केव लिए बता दें कि जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से पूरी होती है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा। राज्य सरकार ने उन्हें की गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करने की जिम्मेदारी दी है। गर्भावस्था के दौरान ये महिलाएं ही पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाती हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Krishi Vaniki Yojana: बिहार के किसान वृक्षारोपण के लिए पाएं सरकारी सब्सिडी
Leave a Reply