बिहार गौ पालक सहायता योजना से बिहार के किसान पाएं प्रोत्साहन राशि

Bihar Gau Palak Sahayata Yojana 2022: देश के किसानों को खेती व पशुपालन हेतु प्रोसाहित करने के उद्देश्य से सरकार नई-नई योजनाओं को तैयार कर रही है। किसान यदि कोई नया कार्य करना चाहता है तो उसके लिए भी सरकार किसानों को आसानी से कम ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाती है। किसानों को ध्यान में रखते हुए व उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकार भी नई योजनाओं को तैयार कर रही हैं। बिहार सरकार के द्वारा किसानों के हित में गौ पालक सहायता योजना (Gau Palak Sahayata Yojana) को तैयार किया गया है। इस सरकारी योजना की मदद से देसी गाय पालने वाले कृषकों को आर्थिक मदद दी जावेगी। आइए बिहार गौ पालक सहायता योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे आवेदन, लाभ, राशि समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।

Bihar Gau Palak Sahayata Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नामबिहार गौ पालक सहायता योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश
योजना की घोषणा4 सितम्बर 2021 
लाभ₹51000 की एफडीआर
लाभार्थी बालिका
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)———

Bihar Gau Palak Sahayata Yojana Online Apply, Eligibility, Benefits, Application Form Details in Hindi

Bihar Gau Palak Sahayata Yojana

बिहार गौ पालक सहायता योजना क्या है?

राज्य के किसानों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा बिहार गौ पालक सहायता योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से गाय पालने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। गायों की संख्या के आधार पर पात्रता रखने वाले किसानों को यह राशि प्रदान की जावेगी। राज्य सरकार तेजी से इस योजना के क्रियांवयन के लिए कार्य कर रही है। बिहार सरकार के द्वारा गौ पालक किसान को प्रति माह 800/- रुपए दिए जाएंगे।

योजना का उद्देश्य

देसी गायों की घटती सांख्य को देखते हुए बिहार सरकार ने गौ पालक सहायता योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। देसी गाय संरक्षण और उनके विकास के उद्देश्य से बिहार सरकार ने इस योजना की घोषणा की है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि देसी गाय के दूध से लेकर उनके गोबर, मूत्र कितना काम आता है। इनका इस्तेमाल कई बीमारियों में भी किया जाता है, लेकिन आज कल किसान देसी गाय से ज्यादा भैंस व अन्य पशुओं को पालने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। परिणामस्वरूप देसी गायों की संख्या दिनों दिन घटती जा रही है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार देसी गौ पालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी, जिससे अन्य किसान भी देसी गायों को पालने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

बिहार गौ पालक सहायता योजना लाभ

  • योजना की मदद से गौ पालक किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • गायों की संख्या के आधार पर यह राशि वितरित की जावेगी।
  • गौ पालक को प्रति माह 800/- की राशि प्रदान की जावेगी।
  • गोवंश के संरक्षण और उनके विकास में मदद मिलेगी। 
  • देसी गायों की देखरेख अच्छी तरह से हो पायेगी।

आवेदन प्रक्रिया

फ़िलहाल बिहार सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार तेजी से गौ पालक सहायता योजना के क्रियांवयन पर कार्य कर रही है। जब भी राज्य सरकार इस योजना को शुरू करेगी, इसकी जानकारी आप सभी को जरूरी दी जाएगी। अभी सरकार ने इस बात की जानकारी नहीं दे है कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या फिर इससे जुड़ने के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

यहाँ भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

फसल गिरदावरी क्या है, गिरदावरी किसान एप की पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*