खुशखबरी! बिहार के किसानों को फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, सरकार दे रही बड़ी राशि

Bihar Fasal Nuksan Muavja 2023 Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। अभी भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिन बारिश की सम्भावना है। बिहार के किसानों को भी मार्च के महीने में लगातार बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा, जिससे किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। आइए आपको बिहार फसल नुकसान अनुदान नई Update  के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी देते हैं।

Bihar Fasal Nuksan Muavja 2023 Update

10 दिन में मिलेगा बिहार फसल नुकसान मुआवजा 2023

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बिहार के कई जिलों की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। नुकसान को देखते हुए बिहार सरकार ने जिलाधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने को कहा गया है। किसानों के फसल नुकसान का जल्द आकलन होगा, जिसके बाद रिपोर्ट जारी होगी। यह रिपोर्ट जारी होने के 10 भीतर बिहार के किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे दिया जाएगा।

बिहार किसानों को कितना मिलेगा मुआवजा 2023

बिहार के कृषि विभाग ने बताया कि पात्र किसानों को सिंचित भूमि हेतु प्रति हेक्टेयर 13,500/- रुपये दिए जाएंगे। वहीँ असिंचित भूमि के लिए प्रति हेक्टेयर 6,800/- रुपए निर्धारित किए गए हैं। जैसे ही फसल नुकसान से जुड़े मुआवजे से जुडी कोई भी नई अपडेट सामने आती है तो उसे बारे में जानकारी जरूर अपडेट की जाएगी।

Bihar Fasal Nuksan Muavja Detail

मुआवजा मिलने से किसान खुश

बिहार राज्य  मे  ओलावृष्टि, भारी वर्षा और आंधी  की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। फसल की बुबाई कर उसे बढ़ा करने तक काफी समय लगता है। ऐसे में जब अचानक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होती है तो किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, फसल नुकसान के कारण वे कर्ज में ढूब जाते हैं। बिहार सरकार द्वारा किये गए मुआवजे की घोषणा के किसानों को खुश कर दिया है।

DBT से आएगी बिहार फसल नुकसान मुआवजे की राशि

राज्य के जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, उन तक मुआवजे की राशि को DBT के माध्यम से बैंक खाते में पहुंचाया जाएगा। सर्वेक्षण टीम का गठन कर दिया गया है, टीम की आंशिक रिपोर्ट के अनुसार बारिश व ओलावृष्टि से बिहार राज्य  मे कुल  29 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। जल्द ही टीम फसल नुकसान की फ़ाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी। इस हिसाब से किसानों तक मुआवजा पहुंचाया जायेगा।

बिहार की कृषि सम्बंधित योजना

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना को शुरू किया गया, इसे बिहार फसल बीमा योजना के नाम से भी जानते हैं। किसान सहकारिता विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। बाढ़, सूखा पड़ना, ओलावृष्टि, अकाल वर्ष आदि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुँचता है। राज्य फसल सहायता योजना में माध्यम से किसानों के नुकसान की भरपाई की जाती है। बिहार सरकार द्वारा इन किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। 

बिहार बीज अनुदान योजना

बिहार सरकार के द्वारा बिहार बीज अनुदान योजना को ख़ास किसानों के लिए शुरू किया गया, जिसे राज्य सरकार व Bihar Seed Corporation Limited (BRBN) द्वारा संचालित किया किया जाता है। योजना की मदद से रवि व खरीफ सीजन की फसलों के बीज किसानों को कम दाम में उपलब्ध करवाए जाते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर राज्य के पात्र किसान बिहार बीज अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*