भूलेख नक्शा राजस्थान 2021: भू नक्शा राजस्थान की जानकारी कैसे निकलें ?

Bhulekh Naksha Rajasthan: डिजिटल इंडिया के तहत सरकार हर संभव कार्य को ऑनलाइन कर रही है। सरकारी दस्तावेजों को बनवाने और उनकी जानकारी निकालने की प्रक्रिया को तेजी से ऑनलाइन किया जा रहा है, जो देशवासियों के लिए बेहद सुविधाजनक है। यानी अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों को बनवाने और उनकी जानकारी हासिल करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज जैसे भूलेख नक्शा, खसरा खतौनी, जमाबंदी की नक़ल, गिरदावरी की जानकारी निकालने की प्रक्रिया को भी राज्यों ने ऑनलाइन कर दिया है। राजस्थान ने भी अपने राज्य के नागरिकों को सुविधा देने हेतु भूमि नक्शा सम्बंधित समस्त सूचना को ऑनलाइन कर दिया है। जमीन से जुड़ा भूलेख नक्शा राजस्थान नागरिकों के लिए निकालना बहुत ही आसान हो गया है।

bhulekh naksha rajasthan

भूलेख नक्शा राजस्थान की जानकारी

राजस्थान के भूमि सुधार विभाग ने Apna Khata नाम से एक पोर्टल तैयार किया है, जिसे ई-धरती पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल की मदद से राजस्थान के निवासी आसानी से अपनी भूमि नक्शा से जुड़ी जानकारी को घर बैठे हासिल कर सकते हैं। अब जमीन की जानकारी पाने के लिए भूस्वामियों को दफ्तर नहीं जाना होगा। किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपनी भूमि से जुड़ा नक्शा व अन्य सम्बंधित जानकारी सरकार के साथ साझा करनी पड़ती है। भू नक्शा, गिरधावरी, खसरा खतौनी, नकल, जमाबंदी जैसे दस्तावेजों को अब किसान ऑनलाइन ही ई-धरती पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे भूमि का नक्शा व अन्य सम्बंधित दस्तावेजों की जानकारी को ऑनलाइन किया जा सकता है।

राजस्थान का भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखें

  • राजस्थान निवासी भूलेख नक्शा देखने के लिए Apna Khata official Website पर जाएं।
  • राजस्थान भूलेख नक्शा की Official Website – यहाँ क्लिक करें
  • वेबसाइट का होमपेज खुलने का इंतजार करें।
  • होमपेज खुलने के बाद भूलेख नक्शा जानकारी देखने के लिए आपकी जमीन जिस जिले में वह चुनें।
  • जिले का चयन करने के बाद तहसील का चयन करें।
  • आपकी जमीन जिस गांव में है उसे चुनें।
  • आपकी स्क्रीन पर चयनित क्षेत्र का नक्शा आ जाएगा।
  • इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको भूस्वामी का नाम, शहर, पता और पिन कोड दर्ज करना होगा।
  • नक्शा जमाबंदी की प्रतिलिपि या नामांतरण की प्रतिलिपि जो भी आपको चाहिए उसका चयन करें।
  • खाता नंबर से, खसरा नंबर से, नाम से, USN नम्बर से, या GRN नम्बर से, जिस भी माध्यम से आप जानकारी हासिल करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • यदि आप खसरा नंबर से भूमि नक्शा की जानकारी निकालना चाहते हैं तो उस विकल्प को चुनें और अपनी जमीन का खसरा नंबर दर्ज करें।
  • इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपकी जमीन से सम्बंधित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • आप इस दस्तावेज का प्रिंट निकलवा कर अपने पास रख सकते हैं।

Bhulekh Naksha Rajasthan PDF डाउनलोड प्रक्रिया

अधिकारिक वेबसाइट पर आपको राजस्थान भूलेख नक्शा दस्तावेज की PDF डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है। नीची दी गई आसान सी प्रक्रिया के माध्यम से आप इसे अपनी डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।

  • जमीन का नक्शा खुल जाने के पश्चात् Show Report PDF पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही भूमि नक्शा आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

नामांतरण के लिये ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • Apna Khata पोर्टल के माध्यम से आप नामांतरण हेतु आवेदन भी कर सकते हैं। नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर आवेदन किया जा सकता है।
  • सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर Apna Khata की आधिकारिक वेबसाईट को खोलें।
  • यहाँ आपको नामांतरण के लिये आवेदन करे विकल्प दिखाई देगा, इसे चुनें।
  • अगले पेज पर आपको आपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आवेदक का पता, जिला, जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • नामांतरण हेतु किस प्रकार आवेदन करना चाहते हैं, दी गई सूची में से उसका चयन करें।
  • चुने हुए विकल्प के अनुसार आपको अपने कुछ निर्धारित किए गए दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी।
  • जैसे यदि आप विरासत का नामांतरण दर्ज करना चाहते हैं तो आपके पास मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रमाणित वारिस सजरा होना अनिवार्य है।
  • अगली स्टेप में आपसे पूछा जाएगा कि आपके पास खसरा या खाता नंबर की जानकारी है या नहीं, दोनों में से कोई एक की जानकारी आपके पास होना अनिवार्य है।
  • यदि आपके पास खसरा नंबर है तो उसका चयन करें, आपके क्षेत्र से जुड़े सभी खसरा नंबर की सूची आपके सामने आ जाएगी।
  • सूची में से अपना खसरा नम्बर चुनें, जिसके बाद उस खसरे से सम्बंधित जितनी भी जमीनें होंगी उनकी जानकारी आप देख पाएंगे।
  • आपकी जो भी जमीन है उसका चयन करें।
  • इसके बाद मृतक के आश्रितों की संख्या कितनी है उसे दर्ज करें और आगे चलें पर क्लिक करें।
  • सभी आश्रितों की जानकारी जैसे उनका नाम, मृतक से रिश्ता समेत अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको आश्रितों को कितनी—कितनी जमीन बांटना है यह जानकारी देना होगा।
  • अगली स्टेप में आपको मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रमाणित वारिस सजरा की PDF फाइल अपलोड करनी होगी।
  • सुरक्षित करें पर क्लिक करने के पश्चात आपको एक रसीद प्राप्त होगी और इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जावेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल Apna Khata के कई लाभ हैं। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, आसानी से भू-स्वामी अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन निकाल सकते हैं। भूमि संबंधित दस्तावेजों की जानकारी निकालने या उनके आवेदन हेतु लोगों को पहले ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब उनका काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो जाता है। यदि कोई खुद से जानकारी निकलने में सक्षम नहीं है तो वह नजदीकी किओस्क सेंटर पर जाकर भी अपनी जमीन संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

FAQ about Bhulekh Naksha Rajasthan

क्या अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के हर जिले का भूलेख नक्शा देख सकते हैं?

हाँ, आप इस ख़ास पोर्टल की मदद से किसी भी जिले के भूलेख नक्शा की जानकारी को निकाल सकते हैं।

क्या राजस्थान अपना खाता पोर्टल पोर्टल से भूमि के मालिक का नाम पता कर सकते हैं?

जी हाँ, इसकी सहायता से आप आसानी से भूमि के मालिक का नाम निकाल सकते हैं। बस आपके पास भूमि से सम्बंधित खसरा या खतौनी नंबर की जानकारी होनी चाहिए।

क्या भूलेख नक्शा राजस्थान डाउनलोड कर सकते हैं?

हाँ, अधिकारिक वेबसाईट पर भूलेख नक्शा डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया गया है, जिसके मदद से आप नक्शा सम्बंधित दस्तावेज की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान में स्थित जमीन का नक्शा और उनकी जानकारी कैसे हासिल करें?

अपना खाता पोर्टल से आप राजस्थान के किसी भी क्षेत्र में स्थित जमीन का नक्शा व अन्य जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके पास जिला, तहसील, ब्लॉक, खाता नंबर या खसरा नंबर की जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*