अटल आशीर्वाद योजना क्या है, हिमाचल प्रदेश की गर्भवती महिला को मुफ्त बेबी किट
Atal Ashirwad Yojana Himachal Pradesh Detail in Hindi: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु कई योजनाएं (Garbhvati Mahila Yojana) संचालित की जाती है। सरकारी अस्पतालों में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को सरकार के द्वारा कई योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। इनमें से कुछ योजनाएं तो ऐसी होती है, जिनका लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार से ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं पड़ती। हर राज्य अपने अनुसार गर्भवती महिलाओं को लाभ देने हेतु सरकारी योजना (Sarkari Yojana) बनाता है। हिमाचल प्रदेश में भी महिला के प्रसव के बाद उसे अटल आशीर्वाद योजना (Atal Ashirwad Yojana 2021) से लाभान्वित किया जाता है। अटल आशीर्वाद योजना क्या है, इसके अंतर्गत महिला व उसके नवजात शिशु को कौन-कौन सी सामग्री प्रदान की जाती है। आइए हिमाचल प्रदेश (HP) की सरकारी योजना (Sarkari Yojana) से जुड़े लाभ, उद्देश्य, पात्रता के बारे में जानते हैं।
Atal Ashirwad Yojana Himachal Pradesh 2021 Details in Hindi
योजना का नाम | अटल आशीर्वाद योजना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
शुरुआत | वर्ष 2019 |
लाभ | मुफ्त बेबी किट (Free Baby Kit) |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | जानकारी नहीं है |
Himachal Pradesh Atal Ashirwad Yojana Eligibility | Benefits | Registration | Application Form

अटल आशीर्वाद योजना क्या है? (Atal Ashirwad Yojana)
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अटल आशीर्वाद योजना का आरम्भ वर्ष 2019 में किया था। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा योजना को शुरू किया गया। पहले इस योजना को मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के नाम से जाना जाता था। बाद में इस योजना का नामांकरण देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर किया गया है। अटल आशीर्वाद योजना के माध्यम से सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के सफलतापूर्वक प्रसव के बाद उसे व उसके नवजात शिशु हेतु बेबी किट दी जाती है। इस किट में टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन और मां के लिए वैसलीन समेत 12 वस्तुएं दी जाती हैं। मुफ्त में दी जाने वाली इस बेबी किट की कीमत करीब 1174/- रुपये होती है। योजना का संचालन राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाता है। जिला नोडल अधिकारी के मुफ्त बेबी किट को जिला अस्पताल सहित खंड स्तर के अन्य अस्पतालों में भेजी जाती है। यह भी पढ़ें: फूलो झानो आशीर्वाद योजना
Atal Ashirwad Yojana 2021 – उद्देश्य
गर्भवती महिला का प्रसव होने के बाद उसे व उसके बच्चे को कई आवश्यक सामग्री की जरुरत होती है। कई बार परिवार के लोग इन सामग्रियों की व्यवस्था नहीं कर पाते। समय पर नवजात व उसकी माता को ये आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो उसके लिए इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा अटल आशीर्वाद योजना को प्रारंभ किया गया। प्रसव के बाद माता व शिशु को फुल स्लीव्स आउटफिट, दो बेबी बनियान, एक मखमल का स्क्वेयर पीस, दस्ताने समेत अन्य जरुरी सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। यह भी पढ़ें: PMMVY 2021: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?
अटल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत मिलने वाली सभी 12 वस्तुएं
- टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट
- नहाने का साबुन
- नवजात के लिए पोशाक
- माताओं के लिए वैसलीन
- मलमल के कपड़े
- बनियान के दो पीस
- दस्ताने और बूट
- बेबी टावल
- बेबी मसाज ऑयल
- हैंड सैनिटाइजर बोतल
- खिलौना
- बेबी क्लाथ नेपीज
- बेबी मच्छरदानी
- कंबल
अटल आशीर्वाद योजना 2021 में हुए बदलाव
वर्ष 2019 में जब अटल आशीर्वाद योजना प्रारंभ हुई थी, उस समय सूची में दी गई सभी आवश्यक सामग्री का लाभ महिला व उसके शिशु को दिया जाता था। वर्ष 2021 में इस सूची में बदलाव करते हुए अन्य सामग्री थर्मामीटर, नेलकटर, माताओं के लिए छह पीस नैपकिन, बीब, हेयर ब्रश और गाउन को शामिल किया गया।
Atal Ashirwad Yojana 2021 – पात्रता (Eligibility)
- सिर्फ हिमाचल प्रदेश की गर्भवती महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
- सरकारी अस्पताल में महिला का प्रसव होने पर ही लाभ दिया जाएगा।
Atal Ashirwad Yojana 2021 – लाभ
- अटल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेबी किट दी जाती है।
- बेबी किट में 12 से अधिक आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
- बेबी किट बेटा और बेटी दोनों के जन्म पर नवजात के परिवार को दी जाती है।
- बच्चे व माता के स्वास्थ्य व स्वच्छता को ध्यान में रखकर मुफ्त बेबी किट दी जाती है।
- सरकारी अस्पतालों में महिला प्रसव के बाद मुफ्त किट का वितरण किया जाता है।
- मुफ्त मिलने वाली इस बेबी किट की कीमत करीब 1000 रुपए से अधिक होती है।
- राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में अटल आशीर्वाद योजना के लिए 15 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
Atal Ashirwad Yojana Application Form
हिमाचल प्रदेश अटल आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए परिजनों को पहले से किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) करने की आवश्यकता नहीं है। अस्पताल में महिला के दाखिल होने के बाद परिजन एक आसान सी पंजीयन प्रक्रिया को पूरा कर दें। प्रसव के बाद महिला के परिजनों को अटल आशीर्वाद योजना से सम्बंधित बेबी किट दे दी जाएगी।
https://kisansuchna.com/