मध्यप्रदेश की आकांक्षा योजना क्या है, पंजीकरण प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म | Akanksha Yojana 2022
MP Akanksha Yojana 2022: पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया, इस मुहीम के तह देश में बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए देश में कई योजनाओं का क्रियांवयन किया जाता है। लड़कियों, गरीब बच्चों व अन्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी राज्य के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से योजनाएं बानाती हैं, जिसकी मदद से बच्चों की आर्थिक व अन्य सहायता दी जाती है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना (Akanksha Yojana) चलाई जाती है, जिसे खास अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। मध्यप्रदेश शिक्षा क्षेत्र की आकांक्षा योजना क्या है, विद्यार्थी आकांक्षा योजना के लिए Online Form कैसे भर सकते हैं। आइए इस योजना से जुडी पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Akanksha Yojana Detail in Hindi
योजना का नाम | आकांक्षा योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
योजना की शुरुआत | |
लाभ | छात्रों हेतु मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग |
लाभार्थी | अनुसूचित जनजाति |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | tribal.mp.gov.in |

आकांक्षा योजना क्या है?
अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना (Akansha Yojana 2022) को शुरू किया गया। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को संभाग मुख्यालयों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं से जे.ई.ई., नीट/एम्स,क्लेट जैसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग करवाई जाती है। यह भी पढ़ें: MP Land Record: मध्यप्रदेश भूलेख की जानकारी
Akanksha Yojana- उद्देश्य
आकांक्षा योजना (Akanksha Yojana) का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाना है। योजना के माध्यम से विद्यार्थी जे.ई.ई., नीट/एम्स,क्लेट जैसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में अध्ययन करते हुए विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग कर सकता हैं, जो कक्षा 12 तक भी जारी रहेगी। यानी 2 वर्ष के लिए विद्यार्थी कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ा सकता है। खर्च का पूरा भार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उठाया जाएगा यानी विद्यार्थी फ्री में प्रतियोगी परीक्षा (MP Free Competitive Exam free Coaching) की तैयारी कर पाएंगे। अध्ययन के साथ ही छात्र को आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
MP Akanksha Yojana- लाभ
- कक्षा 11वीं व 12वीं में अध्ययन करते हुए विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं क्लेट प्रवेश परीक्षा की कोचिंग कर पाएंगे।
- प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों पर इंजीनियरिंग हेतु 100, मेडिकल हेतु 50 एवं क्लेट हेतु 50 समेत कुल 200 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जावेगी।
- कोचिंग में अध्ययन करने के साथ ही ऊन्हें आवास की सुविधा भी दी जावेगी।
- राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग करने के लिए छात्रों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन Akanksha Yojana के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग करवाई जाएगी।
- मेधावी छात्र संबंधित कोचिंग संस्थानों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बाद ही कोचिंग संस्थान में अध्ययन कर सकता है।
Akanksha Yojana- पात्रता
- अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले विद्यार्थी ही Akanksha Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अनुसूचित जनजाति का विद्यार्थी मध्यप्रदेश का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक के माता-पिता/अभिभावक/स्वयं की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू. 6.00 लाख से अधिक नहीं होने चाहिए।
- विद्यार्थी के पास कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने की पात्रता हो।
- कक्षा 10 में 60% या इससे अधिक प्रतिशत होना अनिवार्य है।
- कोचिंग संस्था द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थी को कोचिंग में अध्ययन हेतु चुना जाएगा।
- Akanksha Yojana 2022 में आवेदन करने से पहले विद्यार्थी यह सुनिश्चित कर ले कि उसके बैंक खाते से आधार नंबर का जुड़ा है या नहीं। यदि यह लिंक नहीं है तो आधार को बैंक खाते से जरूर जोडें, इसके बाद ही आवेदन करें।
Akanksha Yojana 2022- दस्तावेज
- विद्यार्थी का आधार नंबर
- बैंक खाता नंबर
- जाति प्रमाणपत्र
- मूलनिवासी प्रमाणपत्र
- कक्षा 10वीं अंक सूची
Akanksha Yojana 2022-आवेदन प्रक्रिया
विद्यार्थी को आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति विभाग की अधिकारिक वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर अपना प्रोफाईल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आप Akanksha Yojana 2021 के लिए आवेदन कर पाएंगे। आइए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
Akanksha Yojana 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- आकांक्षा योजना हेतु रजिस्ट्रेशन करने हेतु सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
- Official Website: Click Here
- आपकी स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज खुलेगा, यहाँ आपको नीचे की तरफ नया हितग्राही पंजीकरण हेतु पेज दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पंजीकरण हेतु फॉर्म खुलेगा।
- Akanksha Yojana 2021 पंजीकरण फॉर्म में सभी पूछी गई जानकारियों को दर्ज करें।
- पंजीकरण फॉर्म को पूर्ण रूप से भरने के बाद आपका यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड (Password) बन जाएगा।
आकांक्षा योजना हेतु लॉग इन प्रक्रिया
- Akanksha Yojana हेतु लॉग इन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन के सामने लॉग इन पेज खुल जाएगा, जिस पर आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को डालकर लॉग इन कर सकते हैं।
- यदि आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड भूल गए है तो उसे वापस पाने के लिए भी आपको विकल्प दिख जाएगा।
- फॉरगेट पासवर्ड या फॉरगेट यूजर आईडी दोनों में से जो भी आप भूल गए हैं उसका चयन करें।
- आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको रजिस्टर्ड मोबाइल का चयन करना होगा।
- अपना मोबाईल नंबर डालें, जिसके पश्चात् आपको OTP प्राप्त होगा।
- इसके आपके सामने अपना पासवर्ड बदलने का विकल्प आ जाएगा।
- यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को डालकर लॉग इन के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आपकी लॉग इन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
Akanksha Yojana 2021-2022 Online Form
विद्यार्थी को आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम विभाग की अधिकारिक वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर जाना होगा। इसके बाद अपने आईडी पासवार्ड की सहायता से लॉग इन करें। आपके सामने निजी संस्थाओं द्वारा Akanksha Yojana 2021-2022 आवेदन लिंक आ जाएगी, इस पर क्लिक करने पर आपके सामने Online Form खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म खुलने के बाद पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Akanksha Yojana Helpline Number
मध्यप्रदेश की आकांक्षा योजना से सम्बंधित पूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी गई है, यदि इसके बावजूद आपको आवेदन करने कोई समस्या आ रही है तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- मोबाइल: (+91) 0755 – 2762594
- फैक्स: (+91) 0755 – 2762592
Important Link-
Official Website: Click Here
Leave a Reply