Agri Smart Village Yojana: झारखंड की एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है, जानें लाभ एवं उद्देश्य

Agri Smart Village Yojana 2022: देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य में केंद्र और राज्य सरकारों कई बड़ी योजनाएं शुरू करने करने जा रही हैं। किसानों के हित में पहले से कई योजनाएं चल रहीं हैं, जिनका लाभ लेकर किसान खुशहाली के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सरकार द्वारा शुरू की जा रही योजनाएं किसानों के लिए कारगर साबित हो रही हैं। इसी बीच झारखंड की सरकार के द्वारा ख़ास किसानों के लिए एग्री स्मार्ट ग्राम योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना की मदद से राज्य सरकार गावों को विकसित व स्मार्ट बनाने की कोशिश करेगी। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है, आइए इस योजना से जुड़े लाभ एवं उद्देश्य से जुडी अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।

Agri Smart Village Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नामएग्री स्मार्ट ग्राम योजना
राज्यझारखंड
घोषणा2022
लाभगांवों का विकास
लाभार्थी सभी किसान, पशुपालक
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)जानकारी नहीं है
Agri Smart Village Yojana Jharkhand

एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है?

वर्ष 2022 में झारखंड सरकार ने राज्य का बजट घोषित करते हुए एग्री स्मार्ट ग्राम योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। Agri Smart Village Yojana 2022 के अंतर्गत झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र से एक-एक गांव को चुना जाएगा। इन गांवों को विकसित कर इन्हें अन्य गांवों के लिए एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाएगा। राज्य सरकार सभी पंचायतों में ऐसे एक-एक गांव का चयन करने की कोशिश करेगी। शुरुआत में 100 गांवों को एग्री स्मार्ट बनाने पर कार्य किया जाएगा। आप सभी के मन में प्रश्न होगा की एग्री स्मार्ट ग्राम योजना कब शुरू होगी, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को झारखंड सरकार अगले वित्तीय वर्ष से प्रारंभ करेगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा एग्री स्मार्ट विलेज में कृषि के सारे कंपोनेंट को शामिल कर एक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Agri Smart Village Yojana – उद्देश्य (Objectives)

खेती-किसानी में वक़्त के साथ ही कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। आधुनिक युग में खेती करने के लिए कई उपकरण बाज़ार में उपलब्ध हैं। गांवों में कई ऐसी भूमि भी हैं जोकि बंजर पड़ी हुई है, जिन पर फसल आवाक न होने से किसानों ने इन पर खेती करना छोड़ दिया। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना की मदद से किसानों को नए यंत्रों का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा, बंजर भूमि पर किस तरह की फसल उगाई जाती है यह जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भी किसानों को खेती से सम्बंधित कई सुझाव दिए जाएंगे व उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाएगा। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का उद्देश्य गांवों को स्मार्ट बनाना है, जिससे की किसान स्मार्ट बनाकर आधुनिक रूप से खेती कर अच्छी कमाई कर सकें।

Jharkhand Agri Smart Village Yojana – लाभ (Benefits)

  • योजना की मदद से किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर उपाय किए जाएंगे। 
  • सिंचाई को सुविधाजनक बनाया जाएगा व हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा।
  • गांव की जो जमीन खेती के लिए अनुपयुक्त है उन पर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
  • किसानों को ट्रैक्टर और पंप सेट सब्सिडी के साथ उपलब्ध करवाए जाएंगे। 
  • खेती के साथ ही पशु पालन व मतस्य पालन पर भी ध्यान दिया जाएगा।
  • छोटे किसानों को गाय और बकरियां भी दी जाएंगी। 
  • अंडा व दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • खेतों में मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • गांव में 24 घंटे बिजली की सुविधा होगी।
  • हर खेत तक बिजली पहुंचे इस पर ध्यान दिया जाएगा।
  • एग्री स्मार्ट विलेज में मंडी की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे की किसानों को अपनी फसल लेकर दूर नहीं जाना पड़े।
  • फसल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाने से उनके परिवहन खर्च में भी कमी आएगी, जिससे किसान का मुनाफा बढेगा।

Read Also:

Guruji Kitchen Yojana Jharkhand: पढ़ें योजना से जुड़े लाभ एवं उद्देश्य

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021

Petrol Subsidy Yojana 2022: झारखण्ड पेट्रोल सब्सिडी अप्लाई ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*